1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: गुड न्यूज! नए साल पर इन विभागों में कर सकते हैं अप्लाई

Sarkari Naukri: गुड न्यूज! नए साल पर इन विभागों में कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2021 02:58 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 02:58 pm IST

Sarkari Naukri:  साल 2021 ऐसे युवाओं के लिए कई सौगात लेकर आ रहा है, एक तरफ जहां विभिन्न सरकारी महकमों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहीं कई अन्य विभागों में सरकारी नौकरियां आने वाली हैं। 

sarkari naukri 2021 latest govt jobs opportunities in india online apply for various post details Sa- India TV Hindi
Sarkari Naukri: गुड न्यूज! नए साल पर इन विभागों में कर सकते हैं अप्लाई Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. आज से नए साल 2021 का आगाज हो गया है। अपने उज्जवल भविष्य के लिए आप में से बहुत से लोग मेहनत कर रहे होंगे। इस साल बहुत सारे युवाओं ने ये संकल्प लिया होगा कि वो कड़ी मेहनत करेंगे और किसी न किसी सरकारी विभाग का एग्जाम क्रैक करके ही दम लेंगे। साल 2021 ऐसे युवाओं के लिए कई सौगात लेकर आ रहा है, एक तरफ जहां विभिन्न सरकारी महकमों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहीं कई अन्य विभागों में सरकारी नौकरियां आने वाली हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगी की आप कहां-कहां सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें- SBI Account को घर बैठे अपने Aadhaar कार्ड से करें लिंक, बेहद आसान है तरीका

  1. UP में 50 हजार पदों पर भर्ती- उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में भर्ती होनी है। UPPSSC साल 2021 में 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए कवायद शुरू कर चुकी है। इन भर्तियों में लेखपाल- 7882, बेसिक शिक्षा-1055, माध्यमिक शिक्षा- 500, विभिन्न विभागों में लिपिक- 7000, लेखा परीक्षक- 1303, ग्राम विकास- 1658, परिवार कल्याण- 9222, बाल विकास पुष्टाहार- 3448 और नगर निकाय के 383 पद शामिल हैं।
  2. भारतीय डाक में 4 हजार भर्ती- Indian Post में गुजरात और कर्नाटक सर्किल में कई पदों पर भर्ती चल रही है। भर्ती की ये प्रक्रिया ग्रामीण डाक सेवकों के पदों को भरने के लिए है। आवेदक 20 जनवरी तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। दोनों प्रदेशों में करीब 4269 पदों पर भर्ती होनी है।
  3. SBI - State Bank of India में विभिन्न विभिन्न स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती होनी है। ये प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 तक चलेगी। अगर आप सभी शर्तें पूरी करते हैं तो sbi.co.in/careers पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 
  4. Indian Oil Corporation- IOCL में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इंजीनियरिंग असिस्टेंट और टेक्निकल अटेंजेंट के लिए खाली पदों को भरने का काम किया जा रहा है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी है।
  5. भारतीय रेलवे सेल- इस वक्त रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने अप्रेंटिसशिप के लिए 1,004 रिक्तियां निकाली हुई हैं। ये भर्तियां South Western Railway के विभिन्न डिवीजन, वर्कशॉप, यूनिट के लिए निकाली गई हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन