Bihar Vidhansabha Chunav 2020: क्या पहली बार बरारी में जीत पाएगी जदयू?
Bihar Vidhansabha Chunav 2020: क्या पहली बार बरारी में जीत पाएगी जदयू?
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 30, 2020 04:57 pm IST, Updated : Oct 30, 2020 04:57 pm IST
बरारी सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला जनता दल यूनाईटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बीच है। इस सीट पर जदयू ने बिजय सिंह और राजद ने नीरज कुमार पर चुनावी मुकाबले में उतारा है।
Image Source : PTI Bihar Vidhansabha Chunav 2020: क्या पहली बार बरारी में जीत पाएगी जदयू?
बरारी. बिहार की बरारी सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला जनता दल यूनाईटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बीच है। इस सीट पर जदयू ने बिजय सिंह और राजद ने नीरज कुमार पर चुनावी मुकाबले में उतारा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राजद के नीरज कुमार ने भाजपा के बिकास चंद्र को मात दी थी। नीरज कुमार को 71,175 वोट मिले थे जबकि बिभाश चंद्रा को 56,839 वोट मिले थे।
इस बार इस सीट पर समीकरण बदले हुए हैं। इसबार जदयू एनडीए का हिस्सा है, जबकि पिछले चुनाव में जदयू महागठबंधन के साथ थी। साल 2010 और अक्टूबर 2005 में भारतीय जनता पार्टी के बिभाश चंद्र चौधरी ने बरारी में जीत दर्ज की थी। उन्होंने अक्टूबर 2005 में एनसीपी के मो. शकूर को 3 हजार वोट जबकि 2010 में मो. शकूर को 28 हजार वोटों से मात दी थी।