बिहार में हिंसा, जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी की हत्या
बिहार में हिंसा, जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी की हत्या
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 24, 2020 10:00 pm IST, Updated : Oct 24, 2020 10:35 pm IST
बिहार के शिवहर जिले मके हाथसर गांव में राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है
Image Source : INDIA TVबिहार में हिंसा, जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी की हत्या
शिवहर. बिहार में वोटिंग से पहले हिंसा की खबर है। बिहार के शिवहर जिले मके हाथसर गांव में राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नारायण सिंह को गोली तब मारी गई जब वो चुनाव प्रचार कर रहे थे। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवहर में हुई इस हिंसक वारदात में कुल 3 लोगों की मौत हुई है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के अलावा उनके एक समर्थक की भी मौत हो गई। इस अलावा भीड़ ने जिन 3 अपराधियों को पकड़ा, उनमें से एक की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नारायण सिंह को 4 गोलियां लगी हैं जबकि उनकी समर्थक को 3 गोलियां मारी गईं।