Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: गोरेयाकोठी में भाजपा और राजद के बीच नजदीकी मुकाबला
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: गोरेयाकोठी में भाजपा और राजद के बीच नजदीकी मुकाबला
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 24, 2020 04:40 pm IST, Updated : Oct 24, 2020 04:40 pm IST
बदले हुए हालातों में राजद के लिए इस सीट पर लगातार दूसरी जीत हासिल करना एक चुनौती होगी। साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां राजद को मात दी थी।
Image Source : PTI (FILE)Goriakothi vidhansabha seat news: Deveshkant singh bjp vs nutan devi RJD । Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: गोरेयाकोठी में भाजपा और राजद के बीच नजदीकी मुकाबला
गोरेयाकोठी. बिहार की गोरेयाकोठी विधानसभा सीट पर इसबार मुकाबला दिलचस्प है, इस सीट एनडीए की तरफ से भाजपा के देवेश कांत सिंह और महागठबंधन की तरफ से राजद की नूतन देवी चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर राजद के सत्यदेव प्रसाद सिंह ने भाजपा के देवेश कांत को मात दी थी। राजद प्रत्याशी को पिछले चुनाव में 70,965 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी को 63,314 वोट हासिलए हुए थे। बिहार में इस बार समीकरण बदले हुए हैं। जदयू एकबार फिर एनडीए का हिस्सा है, जबकि पिछले चुनाव जदयू महागठबंधन के साथ थी।
बदले हुए हालातों में राजद के लिए इस सीट पर लगातार दूसरी जीत हासिल करना एक चुनौती होगी। साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां राजद को मात दी थी। 2010 के चुनाव में भाजपा के भूमेंद्र नारायण सिंह ने राजद के इंद्रदेव प्रसाद को 14 हजार वोटों से मात दी थी। इन दो चुनावों के अलावा राजद को इस सीट पर साल 2000 और अक्टूबर 2005 में हुए चुनाव में जीत मिली है जबकि भाजपा का प्रत्याशी फरवरी 2005 का चुनाव जीतने में सफल रहा है।