ये आयुर्वेदिक ड्रिंक तुरंत करेगा इम्यूनिटी बूस्ट, आसपास भी नहीं फटकेंगे कोरोना वायरस सहित ये रोग
ये आयुर्वेदिक ड्रिंक तुरंत करेगा इम्यूनिटी बूस्ट, आसपास भी नहीं फटकेंगे कोरोना वायरस सहित ये रोग
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 06, 2020 02:57 pm IST, Updated : Oct 06, 2020 02:57 pm IST
अपनी डाइट में इस हर्बल ड्रिंक को शामिल कर सकते हैं। इससे आप कोरोना से दूर रहने के साथ फेफड़ों से संबंधित हर बीमारी से कोसों दूर रहेंगे।
आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर पराली जलाना शुरू हो गया है। जिसके कारण पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण के साथ-साथ तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। जिसका सबसे असर फेफड़ों में पड़ रहा है। अस्थमा के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस पराली के कारण कोरोना वायरस फैलने का खतरा तेजी से पड़ता जा रहा है।
स्वामी रामदेव के अनुसार फेफड़े कमजोर होने से आप अस्थमा, निमोनिया, , सिस्टिक फाइब्रोसिस, ब्रान्काइटिस, एलर्जी के साथ-साथ तेजी से इम्यूनिटी कमजोर हो रही हैं। ऐसे में आप चाहे तो अपनी डाइट में इस हर्बल ड्रिंक को शामिल कर सकते हैं। इससे आप हर तरह की बीमारी से कोसों दूर रहेंगे।
गुड़ और शहद को छोड़कर सभी चीजों को इमामदस्ता में डालकर अच्छी तरह से कूट लें। इसके बाद एक पैन में 2 गिलास पानी गर्म करें। इसमें यह सभी सामग्री डाल दें। जब यह आधा बच जाए तो गैस बंद कर दें और इसे गिलास में छान लें। इसके बाद शहद या गुड़ मिला लें। आप चाहे तो इसमें 3-4 धागे केसर के भी डाल सकते हैं। इसके बाद गुनगुना इसका सेवन करें।