1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गले की खराश और इंफेक्शन से चुटकियों में निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, जरूर करें ट्राई

गले की खराश और इंफेक्शन से चुटकियों में निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, जरूर करें ट्राई

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 06, 2020 12:32 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 12:32 pm IST

गले में खराश होने पर ठंडी चीजों के खाने से बचें। इसके अलावा आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर एक-दो दिन में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

गले की खराश और इंफेक्शन से चुटकियों में निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, जरूर करें ट्राई- India TV Hindi
गले की खराश और इंफेक्शन से चुटकियों में निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, जरूर करें ट्राई Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

बदलते मौसम के कारण अधिकतर लोगों को गले में खराश और इंफेक्शन का सामना करना पड़ रहा है। गले में खराश का संबंधी सीधे हमारी श्वसन तंत्र में किसी गड़बड़ी के कारण होता है। जिसके कारण गले के अंदरुनी परत में इंफेक्शन हो जाता है। जिसके कारण गले में सूजन, खांसी, खरखराहट के साथ-साथ कई लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है।  गले में खराश होने पर ठंडी चीजों के खाने से बचें। इसके अलावा आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर एक-दो दिन में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जरा सा गले में इंफेक्शन या फिर खांसी-जुकाम की समस्या होने से हमारे अंदर एक डर बैठ जाता है  कि कहीं इस महामारी के शिकार तो नहीं हो गए। लेकिन आपको बता दें कि कई बार यह मौसम परिवर्तन के कारण होने वाला इंफेक्शन भी हो सकता है।  जानिए इस समस्या से निजात पाने के घरेलू नुस्खे।

कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह करें इस ड्रिंक का सेवन, थोड़ी देर में ही दिखेगा असर

लहसुन

आपको बता दें कि लहसुन में ऐलीसिन नामक तत्व पाया जाता है जो इंफेक्शन के कारण पैदा होने वाले बैक्टीरिया को मार देता हैं। इसलिए जब भी आपको गले में खराश हो तो तुरंत 1-2 कली कच्चा लहसुन चबा लें।

थायराइड के मरीज भूल कर भी ना खाएं ये 5 चीजें, सेहत पर पड़ेगा और बुरा असर

आयुर्वेदिक काढ़ा का करे सेवन

एक पैन में चार कप पानी में 4-5 काली मिर्च, तुलसी की कुछ पत्तियां, थोड़ा सा गिलोय,शहद, दालचीनी, हल्दी आदि डालकर धीमी आंच में पका लें। जब यह आधा हो जाए तो गैस बंद करके इसे छान लें।  इसके बाद गुनगुना-गुनगुना इसका सेवन करे। 

गले की खराश और इंफेक्शन से चुटकियों में निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, जरूर करें ट्राई
Image Source : INSTAGRAM/OILGARDENBYRONBAYगले की खराश और इंफेक्शन से चुटकियों में निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, जरूर करें ट्राई

अदरक
गले के इंफेक्शन के लिए अदरक काफी कारगर उपाय है। इसके लिए अदरक को थोड़ा सा कूट कर मुंह में डाल लें और थोड़ी देर इसे चूसते रहें।  आप ऐसा दिन में कई बार कर सकते हैं। 

शहद और काली मिर्च
अगर आप गले के इंफेक्शन और खांसी से बहुत अधिक परेशान हैं तो आधा चम्मच शहद में थोड़ी सा काली मिर्च पाउडर डालकर चाट लें। ऐसा दिन में करीब 2 बार करे। 

पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर का खतरा सबसे अधिक, जानिए लक्षण और कैसे करे खुद का बचाव

सेब का सिरका
सेब के सिरके में ऐसे एसिड पाए जाते हैं जो गले की खराब के समय उत्पन्न हुए बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच सेब का सिरका अपनी हर्बल चाय में डाल लें या फिर गर्म पानी में डालकर गरारे कर लें।  

शरीर के किसी भी हिस्से में पड़े मस्से को कुछ ही दिनों में गायब कर देगा ये मैजिकल तेल, जानिए बनाने की विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।