1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह करें इस ड्रिंक का सेवन, थोड़ी देर में ही दिखेगा असर

कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह करें इस ड्रिंक का सेवन, थोड़ी देर में ही दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 06, 2020 07:18 am IST,  Updated : Oct 06, 2020 07:18 am IST

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं। जानिए कैसे घर पर स्पेशल ड्रिंक बनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

कब्ज की समस्या से...- India TV Hindi
कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह करें इस ड्रिंक का सेवन, थोड़ी देर में ही दिखेगा असर Image Source : NSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

 कब्ज की समस्या में पेट ठीक ढंग से साफ नहीं होता है। जिसके कारण आप दिनभर असहज महसूस होता रहता है। किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या तब होती है तो जब वह अपनी डाइट में ऐसी चीजों का सेवन कम करता है जिसमें फाइबर की मात्रा कम होती है। जिससे खाना आसानी से पच नहीं पाता है जोकि कब्ज की समस्या  का कारण बन जाता है। 

अगर इस समस्या नजरअंदाज किया तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। पाचन तंत्र में खराबी के कारण अगर आप लगातार 3 सप्ताह ठीक ढंग से फ्रेश नहीं हुए हैं तो समझ लें कि आपको कब्ज की समस्या है। जिसका इलाज तुरंत कराना चाहिए।  कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं। किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप आसानी से कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

एसिडिटी की समस्या को चुटकियों में दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे, जरूर करें ट्राई 

ऐसे बनाएं ये स्पेशल ड्रिंक

सामग्री

  • जीरा
  • पानी
  • शहद

सुबह खाली पेट रोजाना खाएं तुलसी के पत्ते, कोरोना वायरस के अलावा कई और बीमारियों से रखेगी दूर

ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालकर उबाल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच जीरा डाल दें और धीमी आंच में 4-5 मिनट पकने दें। इसके इसमें छान लें और आधा से एक चम्मच शहद मिला लें। इसके बाद हल्का गुनगुना इसका सेवन करें। 

कैसे मिलेगा काम
आपको बता दें कि जीरा में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। वहीं शहद शरीर में फ्रक्टोज के अवशोषण को कम करता है। जो कब्ज की समस्या को छूमंतर कर देगा। 

पेट मे हो गया है अल्सर तो स्वामी रामदेव से जानें रामबाण इलाज, 24 घंटे में मिलेगा दर्द, खून आने की समस्या से राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।