A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी में तेजी से बढ़ सकती है BP, बाबा रामदेव से जानिए इस मौसम में हाइपरटेंशन से कैसे करें अपना बचाव?

गर्मी में तेजी से बढ़ सकती है BP, बाबा रामदेव से जानिए इस मौसम में हाइपरटेंशन से कैसे करें अपना बचाव?

बढ़ती गर्मी डराने लगी है बॉडी टेम्परेचर हाई होने से, इम्पोर्टेंट बॉडी पार्ट तक ब्लड और ऑक्सीजन फ्लो कम होने लगता है जिसका असर सीधे-सीधे सेहत पर दिखने लगता है।

बाबा रामदेव के स्वास्थ्य संबंधी सुझाव- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL बाबा रामदेव के स्वास्थ्य संबंधी सुझाव
बढ़ती गर्मी डराने लगी है बॉडी टेम्परेचर हाई होने से, इम्पोर्टेंट बॉडी पार्ट तक ब्लड और ऑक्सीजन फ्लो कम होने लगता है जिसका असर सीधे-सीधे सेहत पर दिखने लगता है। बच्चों और बुजुर्गों की इम्यूनिटी डाउन हो जाती है- हाई ब्लड प्रेशर, माइग्रेन, डिप्रेशन, कार्डियो प्रॉब्लम और इनसोम्निया की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए प्यास लगने का इंतजार ना करें दिनभर कुछ-कुछ देर पर पानी पीते रहें। 
 
गर्म हवाओं के कारण शरीर ठंडा होने के लिए अधिक पसीना बहाता है। इससे पानी के साथ शरीर में सोडियम, पोटैशियम जैसै जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन किडनी फंक्शन बिगाड़ सकता है। तो चलिए सेहत की हिफाजत करते हैं योग-प्राणायाम और उपाय के लिए योगगुरु स्वामी रामदेव के साथ जुड़ते हैं।
 

नॉर्मल ब्लड प्रेशर

  • 120/80

हाई ब्लड प्रेशर

  • ऊपर वाला - 140+
  • नीचे वाला -   90+

हाई बीपी के लक्षण 

  • बार-बार सिरदर्द
  • ब्रीदिंग प्रॉब्लम
  • नसों में झनझनाहट
  • चक्कर आना

हाइपरटेंशन से कैसे बचें?

  • डाइट हेल्दी रखें
  • वजन कंट्रोल करें
  • नमक कम लें
  • योग-मेडिटेशन करें
  • अल्कोहल बंद कर दें

कंट्रोल होगा बीपी - खूब पानी पीएं

  • स्ट्रेस-टेंशन कम लें
  • खाना समय से खाएं
  • जंक फूड ना खाएं
  • 6-8 घंटे की नींद लें
  • फास्टिंग करने से बचें

हाई बीपी के मरीज - भारत में

  • पुरुष 24%
  • महिला 21%
  • हर 4 में से 1 हाई बीपी का मरीज
  • हाइपरटेंशन के 75% लोगों में BP अनकंट्रोल
  • CVD की एक तिहाई मौत हाई बीपी से

Latest Health News