1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह इतने कदम चलने से हार्ट रहेगा हमेशा हेल्दी, दिल से जुड़ी बीमारियां नहीं फटकेंगी आसपास, मोटापा भी होगा कंट्रोल

सुबह इतने कदम चलने से हार्ट रहेगा हमेशा हेल्दी, दिल से जुड़ी बीमारियां नहीं फटकेंगी आसपास, मोटापा भी होगा कंट्रोल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 27, 2025 06:30 am IST,  Updated : Apr 27, 2025 06:30 am IST

एक सेहतमंद स्वस्थ जीवन के लिए आपके दिल का स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी है। अगर आप अपने आप को सेहतमंद और दिल की बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो सुबह उठकर रोज़ाना वॉक करें।

walking- India TV Hindi
walking Image Source : SOCIAL

दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे शरीर के सभी अंगों में रक्त पहुंचाकर ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करता है। यानी एक सेहतमंद स्वस्थ जीवन के लिए आपके दिल का स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी है।लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में खराब जीवनशैली, खानपान और एक्सरसाइज़ की कमी दिल को कई बीमारियों का खतरा पैदा कर सकती है।

अगर आप अपने आप को सेहतमंद और दिल की बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो सुबह उठकर रोज़ाना वॉक करें। सुबह के समय अगर आधा घंटा भी वॉक भी करते हैं तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। रोजाना आधे घंटे की वॉक मोटापा कम करने के साथ दिल को हेल्दी रख सकती है. चलिए आज हम आपको बताते हैं सुबह आधा घंटा वॉक करने से क्या फायदा होगा

दिल की सेहत के लिए एक दिन में कितने कदम चलें?

दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए आपका नियमित वॉक करना ज़रूरी है। डॉक्टर के अनुसार वयस्कों को एक दिन में 10 हजार कदम चलना ही चाहिए। सुबह के समय अगर आप आधा घंटा वॉक करते हैं तो आप हजार कदम तक चल लिया है। वहीं बाकी के बचे हुए 5 हज़ार स्टेप्स आप दिनभर में कम्प्लीट करें।

कैसे पूरे करें 10 हज़ार कदम?

अगर कहीं नज़दीक जाना है तो कार की बजाय पैदल जाएं या फिर साइकिल का इस्तेमाल करें। आने जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। घर के काम खुद करें जैसे -  झाड़ू लगान, फ्लोर को पोछना, बर्तन धोना या फिर खरीदारी करना। ऑफिस में लंच ब्रेक के दौरान रोज़ाना टहलने ज़रूर जाएं। अगर घर में पालतू जानवर है तो उसे रोज़ वॉक पर लेकर जाएं। 

10 हज़ार कदम चलने के फायदे:

अगर आप एक दिन में 10 हज़ार कदम चलते हैं तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है जिससे दिल मजबूत बनाता है।अगर आप एक दिन में 10 हज़ार कदम चलते हैं तो इससे शुगर लेवल भी कम होता है। एक दिन में इतना स्टेप चलने से बढ़ा हुआ वजन आसानी से कम होता है।  

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।