सत्तू के शरबत का सेवन गर्मियों में खूब किया जाता है। ये न केवल स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। ये आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने में भी मदद करता है। सत्तू दो प्रकार के होते हैं एक है चने का सत्तू और दूसरा है जौ मिला सत्तू। दोनों को भून और पीसकर सत्तू बनाया जाता है। सत्तू शरबत को आप नमकीन या मीठा अपनी पसंद के हिसाब से बना सकते हैं। इसमें फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम और लो सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको सत्तू के फायदों के बारे में बताते हैं।
सत्तू का सेवन करने के फायदे
पाचन सही रहता है
चने में मौजूद फाइबर्स की भरपूर मात्रा इसे पीसने के बाद बने सत्तू में भी उतनी ही मात्रा में बनी रहती है, जिसे पीना बहुत ही लाभकारी होता है। गर्म, मसालेदार और ऑयली खाना खाने से अपच की समस्या होना आम बात है। इसे चने का सत्तू पीकर आसानी से दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर्स ही डाइजेशन को सही रखने में मदद करता है।
मोटापा कम करता है
चने के सत्तू में कई सारे ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो एक संपूर्ण आहार के लिए जरूरी होते हैं। इसे खाने से या इसे पीने से काफी समय तक भूख नहीं लगती। जिससे आसानी से वजन कम किया जा सकता है। कई बार डाइटिंग के लिए लोग घंटों भूखे रहते हैं जिससे वजन तो आसानी से कम हो जाता है, लेकिन ज्यादा समय तक भूखे रहने से सेहत पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन चने का सत्तू इन सारी समस्याओं को खत्म करता है।
एनर्जी को बूस्ट करने
एनर्जी की कमी को दूर करने में मददगार है सत्तू का शरबत. सत्तू में बहुत से मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस आदि पाए जाते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम कर सकते हैं।
Image Source : instagram/#sattu चने का सत्तू
शरीर को ठंडा रखने
सत्तू की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से गर्मियों में इसका सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती. सत्तू का शरबत पीने से पेट और शरीर को ठंडा रखा जा सकता है।
पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें-
Latest Health News