आंवला का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, जो कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है। साथ ही अदरक में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं।
अदरक में जिंजरोल होता है। ये खांसी, गले में खराश और अन्य सूजन संबंधी बीमारियों को दूर करने का काम करता है। इसमें एक एंटीऑक्सीडेंट, जिंजरोन भी होता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, अदरक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकता है।
अगर आपको आंवला और अदरक का जूस पसंद नहीं है या कड़वा लगता है, तो आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए धनिया और पुदीना की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये भी काफी फायदेमंद होती हैं।
धनिया के पत्तों के स्वास्थ्य लाभ
हरे रंग की सब्जी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और फाइबर होता है। इसमें डिटॉक्सिफाइंग, एंटी बैक्टीरियल और इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड से भी भरपूर होता है। ये सभी गुण धनिया को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बेहतरीन फूड बनाते हैं।
पुदीने की पत्तियों के स्वास्थ्य लाभ
पुदीना का इस्तेमाल सूजन और संक्रमण से लड़ने के लिए किया जा सकता है। कई अध्ययनों के अनुसार पुदीना एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का एक समृद्ध स्रोत है जो गले की खराश और खांसी से तुरंत राहत दे सकता है। इसके अलावा, इसकी फ्रेश सुगंध सिरदर्द को दूर रखने में मदद करती है।
जूस बनाने के लिए सामग्री
- आंवला- 5-6 कटे हुए
- अदरक का रस 1 चम्मच
- धनिया या पुदीना पत्तियां 3-4
- स्वादनुसार काला नमक
- शहद1 चम्मच
बनाने की विधि
सभी सामग्री को गुनगुने पानी से धो लें। आंवले को काट कर जूसर में डाल लें। सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। आप चाट मसाला भी डाल सकते हैं। इसे एक गिलास में छान लें और आनंद लें।
पढ़ें हेल्थ की अन्य खबरें-
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
Latest Health News