1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मुंह की बदबू से हैं परेशान? इन 4 घरेलू उपायों को अपनाने से दूर हो सकती है समस्या

मुंह की बदबू से हैं परेशान? इन 4 घरेलू उपायों को अपनाने से दूर हो सकती है समस्या

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Aug 06, 2021 05:18 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 05:18 pm IST

मुंह से बदबू आने का मुख्य कारण बैक्टीरिया होते हैं, जो दांतों के बीच पैदा होते हैं। इसके और भी कई कारण हो सकते हैं। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो ये घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।

bad breadth - India TV Hindi
मुंह की बदबू के लिए घरेलू उपाय  Image Source : INDIA TV

मुंह से बदबू आना का आम समस्या है। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। धूम्रपान, मुंह का सूखापन, मसूड़ों की बीमारी, साइनस के कारण भी मुंह में बदबू की समस्या हो सकती है। इसका मुख्य कारण बैक्टीरिया होते हैं, जो दांतों के बीच पैदा होते हैं। इसलिए, नियमित रूप से दांत और जीभ की सफाई करना जरूरी होता है। वैसे कहा जाता है कि पानी कम पीने की वजह से भी मुंह की बदबू की समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। मुंह से बदबू आने की समस्या पर अगर समय पर ध्यान ना दिया जाए तो ये बढ़ सकती है। इससे पायरिया रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप भी मुंह की बदबू से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इससे छुटाकारा पा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे 4 घरेलू उपायों के बारें जो आपको इस समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं। 

कब्ज पीछा नहीं छोड़ता तो इन 7 घरेलू टिप्स की लीजिए मदद, जल्द मिलेगा आराम

मुंह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 4 आसान घरेलू उपाय

दालचीनी

दालचीनी को मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन दालचीनी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। दालचीनी में सिन्नमिक एल्डिहाइड नामक एक तत्व होता है। जो मुंह की बदबू को दूर करने में मदद कर सकता है। मुंह की बदबू को दूर करने के लिए आप दालचीनी की चाय या दालचीनी पाउडर के पानी से कुल्ला करें। ये स्वास्थ्य के साथ-साथ मुंह की बदबू को दूर करने के लिए भी लाभदायक मानी जाती है।

सौंफ

सौंफ में एंटीबैक्टीरिया तत्व पाए जाते हैं जो मुंह की बदबू को दूर करने में मदद कर सकते है। सौंफ को माउथ फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। आप सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं या दिन में 3-4 बार सौंफ खाएं। ये मुंह की बदबू दूर करने में मददगार हो सकती है।

नींबू

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। नींबू एक खट्टा फल है जो शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है। नींबू का इस्तेमाल मुंह की बदबू को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसके रस को पानी में मिलाकर उस पानी से दिन में 3-4 बार कुल्ला करें। ऐसा करने से मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है।

लौंग

लौंग को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। लौंग का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ औषधी के रूप में भी किया जाता है। लौंग या लौंग के तेल का इस्तेमाल मुंह की बदबू को दूर करने के लिए किया जाता है। क्योंकि लौंग मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने का काम कर सकता है।

पढ़ें अन्य खबरें- 

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए

बसरात के मौसम में होने वाली खुजली कर सकती है परेशान, इन घरेलू उपायों को अपनाने से मिलेगी राहत

पनीर से वजन घटाने में मिलेगी मदद, पेट की चर्बी कम करने के लिए ऐसे करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।