1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब्ज पीछा नहीं छोड़ता तो इन 7 घरेलू टिप्स की लीजिए मदद, जल्द मिलेगा आराम

कब्ज पीछा नहीं छोड़ता तो इन 7 घरेलू टिप्स की लीजिए मदद, जल्द मिलेगा आराम

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Aug 06, 2021 04:19 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 04:33 pm IST

आज के समय में खानपान और गलत लाइफस्टाइल के कारण बड़ी संख्या में लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। कुछ घरेलू टिप्स की मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

constipation - India TV Hindi
constipation  Image Source : INDIA TV

डाइजेशन सही रहने से पेट की बीमारियां दूर रहती हैं। लेकिन, उल्टा-सीधा खाने और गलत लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोगों को पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। इन्ही में से एक है कब्ज की समस्या रहती है। इस समस्या की वजह से किसी काम में मन नहीं लगता है और कई अन्य बीमारियों को भी यह न्यौता देता है। कुछ घरेलू टिप्स को अपनाने से आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन पहले ये जानना जरूरी है कि कब्ज के मुख्य कारण क्या हैं? 

बसरात के मौसम में होने वाली खुजली कर सकती है परेशान, इन घरेलू उपायों को अपनाने से मिलेगी राहत

इन वजहों से हो सकती है कब्ज की समस्या 

  • पानी कम पीने से कब्ज की समस्या हो सकती है। 
  • ज्यादा तेल-मसाले का सेवन करने से भी कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
  • लगातार एक ही जगह पर बैठे रहने से कब्ज की समस्या हो सकती है।  
  • वजन कम करने के लिए जरूरत से कम खाना खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है। 
  • पेन किलर का ज्यादा इस्तेमाल करना पेट के  लिए ठीक नहीं है। 

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय

गर्म पानी, नींबू और कैस्टर ऑयल

कब्ज की समस्या दूर करने के लिए गर्म पानी में नींबू और कैस्टर ऑयल मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। सुबह-सुबह गुनगुना पानी में नींबू मिलाकर पीने से यह समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाएगी। रात में सोने से पहले गर्म दूध में कैस्टर ऑयल मिलाकर पीने से सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

दूध और शहद का सेवन 

रात में सोने से पहले दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूती होगी और पेट भी तंदरुस्त होगा।

गर्म पानी, नींबू रस और काला नमक 

गर्म पानी में नींबू रस और काला नमक मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

त्रिफला 

triphala
Image Source : INSTAGRAM/ TRUEVEDAत्रिफला 

त्रिफला को पानी में फुलाकर उस पानी का सेवन करने से पेट की समस्या दूर होती है। यह कब्ज के लिए रामबाण कहा जाता है।

पपीता और अमरूद 

पपीते का सेवन करने से पेट की समस्या नहीं होगी। इसमें विटामिन डी की बहुत अधिक मात्रा होती है। इसलिए, रोजाना पका पपीता और अमरूद का सेवन करें।

अंजीर का पानी 

अंजीर को पानी में फुलाकर खाएं। इसे दूध के साथ भी पी सकते हैं। कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

पालक का सेवन करें 

अपनी डाइट में पालक को शामिल करें। पालक का साग और जूस भी पी सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या दूर होगी और सेहत भी अच्छी रहेगी।

पढ़ें अन्य खबरें- 

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए करें हल्दी सहित इन चीजों का इस्तेमाल, लंग्स संबंधी हर रोग से रहेंगे दूर

वजन कम करने के लिए पिएं जीरे की चाय, पेट की चर्बी भी होगी कम

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।