1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने के लिए पिएं जीरे की चाय, पेट की चर्बी भी होगी कम

वजन कम करने के लिए पिएं जीरे की चाय, पेट की चर्बी भी होगी कम

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Aug 06, 2021 01:29 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 03:39 pm IST

वजन कम करने के लिए अच्छी तरह से एक्सरसाइज के साथ आहार लें। इसके साथ ही इस ड्रिंक का सेवन करें।

वजन कम करने के लिए पिएं जीरा की चाय, पेट की चर्बी भी होगी कम- India TV Hindi
वजन कम करने के लिए पिएं जीरा की चाय, पेट की चर्बी भी होगी कम Image Source : INSTAGRAM/VIBRANTVARSHA

आज के समय में अधिकतर लोग बढ़े हुए वजन से परेशान हैं। जिसे कम करने से लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन एक सही तरीका ना अपनाने के कारण वजन वैसा का वैसा ही बना रहता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो उसके लिए जरूरी हैं कि आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इसके साथ ही अपने आहार का विशेष ध्यान रखें। अगर इन दोनों चीजों में से किसी एक पर भी ध्यान नहीं दिया तो आपका वजन कम करना थोड़ा कठिन हो सकता है। पेट पर जमी चर्बी को कम  करने के लिए विभिन्न उपायों के साथ-साथ आप ऐसे लिक्विड भी शामिल करना चाहिए। इससे आपके शरीर में पानी की कमी ना हो।

वजन कम करने के लिए अच्छी तरह से एक्सरसाइज के साथ आहार लें। इसके साथ ही इस ड्रिंक का सेवन करें। जीरा से बनी ये चाय आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने के साथ विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती हैं। जानिए कैसे करें सेवन। 

बारिश के मौसम में क्यों नहीं करना चाहिए दही का सेवन, जानिए

वजन घटाने में कैसे मदद करेगी जीरा की चाय

जीरा एक ऐसा मसाला जो हर घर पर आसानी से मिल जाता है। इसका इस्तेमाल रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह सेहत के लिए काफा फायदेमंद है। जीरा में  एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेंट्री गुणों के साथ थायमोक्विनोन नामक तत्व पाया जाता है। इसलिए अगर आपको कभी भी भारी और फूला हुआ महसूस होता है तो आप जीरा की चाय का सेवन कर सकते हैं। यह अद्भुत तरीके से काम करता है। जीरा ब्लड शुगर और और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकता है। इतना ही नहीं एक्सरसाइज करने की क्षमता भी बढ़ा सकता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार जीरा को एक अच्छे वजन घटाने के रूप में जाना जाता है। 

जीरा में पाए जाने वाले आपकी कैलोरी को तेजी से बर्न करता है। जिसके कारण आपके मेटाबॉलिज्म की गति बढ़ जाती  है। इसके साथ ही पाचन तंत्र ठीक रहता है। जिससे आसानी से वजन कम करने में मदद मिलती है। 

वजन कम करने के लिए खाली पेट पिएं ये ड्रिंक, दिखेगा असर

वजन घटाने के लिए कैसे करें जीरा का सेवन

जीरा चाय बनाने के लिए सामग्री

1 चम्मच जीरा

डेढ़ चम्मच पानी
आधा चम्मच शहद (विकल्प)

ऐसे बनाएं जीरा की चाय

एक पैन में जीरा डालकर 5-6 सेकंड के लिए गर्म करें। इसके बाज इसमें पानी डाल दें और धीमी आंच में 4-5 मिनट के लिए उबाले। इसके बाद इसे कप में छान ले। आप चाहे तो स्वाद के लिए थोड़ा सा शहद डाल सकते हैं। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पैन में उबालते समय शहद ना डाले। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।