1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने के लिए खाली पेट पिएं ये ड्रिंक, दिखेगा असर

वजन कम करने के लिए खाली पेट पिएं ये ड्रिंक, दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 12, 2021 08:14 am IST,  Updated : Jul 13, 2021 06:14 am IST

घर पर बना ये ड्रिंक सेहत के लिए काफी अच्छा है। इसका सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करेगा। जानिए इसे बनाने और सेवन करने के सही तरीके के बारे में।

वजन कम करने के लिए खाली पेट पिएं ये होममेड ड्रिंक, कमर और पेट की चर्बी भी होगी कम- India TV Hindi
वजन कम करने के लिए खाली पेट पिएं ये होममेड ड्रिंक, कमर और पेट की चर्बी भी होगी कम Image Source : INSTAGRAM/AARAVMEANSPEACE

आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान है। इसका सबसे बड़ा कारण है गलत खानपान और शरीरिक रूप से एक्टिव न होना माना जाता है। अधिक वजन बढ़ जाने के कारण कई बीमारियों के भी शिकार हो जाते हैं।  पेट और कमर की चर्बी को कम करना काफी मुश्किल होता है। जिसके छुटकारा पाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ अपनी डाइट पर ज्यादा रखना पड़ता है। इस बढ़ते वजन से परेशान आप कई तरह के तरीके अपनाते हैं लेकिन आपको अपने अनुसार रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में आप चाहे तो इस होममेड वेट लॉस ड्रिंक सेवन कर सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा।

चिया सीड्स से बना ये ड्रिंक सेहत के लिए काफी अच्छा है। इसका सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करेगा। जानिए इसे बनाने और सेवन करने के सही तरीके के बारे में। 

बुखार से राहत दिलाएगा लौंग-तुलसी से बना ये काढ़ा, सर्दी-जुकाम में भी मिलेगी आराम

वेट लॉस ड्रिंक बनाने के लिए आपको चाहिए

  • नींबू का रस
  • क चम्मच चिया सीड्स
  • एक चम्मच शहद

ऐसे करें इसका सेवन

चिया के बीज को कम से कम एक घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख देंगे। इसके बाद एक ब्लेंडर में चिया सीड्स, शहद और पानी मिलाएं और इसे तब तक ग्राइंड करे जब तक मिश्रण अच्छी तरह से मिक्स हो जाए। इसके बाद इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसका सेवन करे। दो माह तक सप्ताह में कम से कम तीन बार इसका सेवन खाली पेट करें।

वजन कम करने में ऐसे कारगर होगी ये ड्रिंक

चिया सीड्स

चिया सीड्स का एक औंस में लगभग 138 कैलोरी होता है। इसके साथ ही इसमें  फाइबर और ओमेगा -3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो फैट को कम करने के साथ-साथ आपके पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से दिनभर एनर्जी से फुल रहेंगे।  

अरहर की दाल के साथ ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती है दिक्कत

नींबू
विटामिन सी,  फाइबर के साथ-साथ कई मिनरल्स से भरपूर नींबू आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।