1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अरहर की दाल के साथ ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती है दिक्कत

अरहर की दाल के साथ ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती है दिक्कत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2021 02:14 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 03:35 pm IST

पौष्टिक तत्वों से भरपूर अरहर की दाल कई बीमारियों से बचाती हैं लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन करना हानिकारक हो सकता है।

अरहर की दाल के साथ ना करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर - India TV Hindi
अरहर की दाल के साथ ना करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर  Image Source : OISNTAGRAM/THE_FLV_HUB

दाल का नाम आते ही सबसे पहले जेहन में पीले रंग की अरहर दाल यानी तूअर दाल का नाम आते हैं। यह एक ऐसी दाल है कि हर एक घर पर बनती है। अरहर की दाल खाने से हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये दाल प्रोटीन और फाइबर का बहुत बड़ा स्रोत है और कॉलेस्ट्रॉल फ्री है। 

अरहर की दाल का सेवन विभिन्न तरह की चीजों के साथ करते हैं। लंच और डिनर में दाल के साथ किसी ना किसी तरह की सब्जी आदि का सेवन जरूर करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अरहर की दाल के इतने फायदे हैं उसी तरह इसका सेवन कुछ चीजों के साथ करने से आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सककती है।

दूध के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, फायदा की जगह होगा भारी नुकसान

आयुर्वेद के अनुसार वीन्स वाली चीजें जैसे राजमा, चने की दाल, उड़द-मूंग की दाल या फिर चना हो। इन चीजों का सेवन कुछ चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। 

अरहर का सेवन इन चीजों के साथ ना करें

चीज़(Cheese)

अरहर में अधिक मात्रा में  प्रोटीन  जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर चीज़ में भी इसमें उच्च गुणवत्ता के प्रोटीन व कैल्शियम के अलावा, फास्फोरस, जिंक विटामिन ए, राइबोफ्लेविन व विटामिन बी2 जैसे पोषक तत्त्व भी पाए जाते हैं। ऐसे में अधिक मात्रा में दोनों का सेवन करने से आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। 

खूब खाते हैं पनीर तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान
 
अंडा
आज के समय में अरहर की दाल को विभिन्न तरीके से बनाने के लिए अंडा का इस्तेमाल भी किया जाता है। दोनों का साथ में सेवन करने से फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। साथ ही इससे उल्टी, दस्त व पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। 

अरहर की दाल और मछली
आयुर्वेद के अनुसार अरहर की दाल और मीट दोनों में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। दोनों को साथ लेने से पाचन क्रिया पर ज़्यादा ज़ोर पड़ेगा और जिसके कारण पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं। 

दूध और अरहर की दाल
अरहर की दाल का सेवन करने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके पाचन तंत्र पर ज्याजा जोर पड़ेगा। जिससे आपको पेट संबंधी समस्याओं हो सकती है। इसके अलावा अरहर की दाल के साथ दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।