1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दूध के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, फायदा की जगह होगा भारी नुकसान

दूध के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, फायदा की जगह होगा भारी नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 08, 2021 08:00 am IST,  Updated : Jul 08, 2021 12:31 pm IST

आयुर्वेद के अनुसार, दूध की तासीर ठंड होती है जिसका सेवन विरुद्ध आहार के साथ करने से आपको पाचन तंत्र की समस्या के साथ-साथ एलर्जी की समस्या सामना करना पड़ता है। जानिए ऐसी चीजों के बारे में।

दूध के साथ बिल्कुल भी...- India TV Hindi
दूध के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, फायदा की जगह होगा भारी नुकसान Image Source : FREEPIK.COM

दूध सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर दूध का सेवन करने से बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी फायदा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट  का मानना है कि अगर किसी वजह से आपका मील मिस हो जाता है, तो एक गिलास दूध पीकर आप उसकी पूर्ति कर सकते हैं। दिन की बजाय रात में दूध पीने को सबसे फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आज के समय में दूध लका इस्तेमाल विभिन्न तरीके से करते हैं। जिसके कारण वह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जिसके बारे में हमें पता भी नहीं होता है। आयुर्वेद के अनुसार, दूध की तासीर ठंड होती है जिसका सेवन विरुद्ध आहार के साथ करने से आपको पाचन तंत्र की समस्या के साथ-साथ एलर्जी की समस्या सामना करना पड़ता है। जानिए ऐसी चीजों के बारे में। 

दूध के साथ ना करें इन चीजों का सेवन

केला

आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ केला खाने पर शरीर में विषाक्‍तता हो सकती है जिससे शरीर के कई कार्य बाधित होते हैं। इसके साथ ही शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है और आपका ब्रेन का काम करना धीमा हो सकता है।  इसलिए दूध पीने के आधा घंटे बाद केला का सेवन करे।

दूध और चेरी
कई लोगों काी आदत होती है कि मिल्क शेक में चेरी डाल लेते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए दूध पीने के करीब 1-2 घंटे बाद चेरी का सेवन करना चाहिए। 

डायबिटीज के मरीज खाली पेट इस तरह करें मेथी का सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

दूध और खट्टे फल
आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, ग्रीन एप्पल, इमली, आडू, आवंला, अनानास आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल खट्टे फलों में अधिक मात्रा में विटामिन सी के साथ साइट्रिक एसिड पाया जाता ह। जिसका सेवन दूध के साथ करने से यह पेट में फट जाता है। जिसके कारण आपको पाचन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

दूध के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, फायदा की जगह होगा भारी नुकसान
Image Source : FREEPIK.COMदूध के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, फायदा की जगह होगा भारी नुकसान

दूध और दही
आयुर्वेद के अनुसार दूध और दही का भी सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। इससे आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। जिससे आपको पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

दूध और नमकीन चीजें
आयुर्वेदक के अनुसार दूध के साथ नमक या इससे बनी चीजें जैसे नमकीन, बिस्कुट आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको स्किन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

इन 3 वजहों से पड़ सकता है मिर्गी का दौरा, स्वामी रामदेव से जानिए कारगर इलाज

दूध और मीट
दूध के साथ मीट का सेवन भी नहीं करना चाहिए। यह एलर्जी का कारण बन सकता है। आयुर्वेद के अनुसार दूध और मीट दोनों में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। दोनों को साथ लेने से पाचन क्रिया पर ज़्यादा ज़ोर पड़ेगा और जिसके कारण पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।