1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज खाली पेट इस तरह करें मेथी का सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीज खाली पेट इस तरह करें मेथी का सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 05, 2021 02:03 pm IST,  Updated : Jul 05, 2021 02:06 pm IST

मेथी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जो शरीर के साथ बालों को भी हेल्दी रखता है। इसके साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए यह सबसे बेस्ट माना जाता है। जानिए कैसे करें इसका सेवन।

डायबिटीज के मरीज खाली पेट इस तरह करें मेथी का सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल- India TV Hindi
डायबिटीज के मरीज खाली पेट इस तरह करें मेथी का सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल Image Source : FREEPIK.COM/INSTA/WELLBEINGWITHAKASH

मेथी दाना सदियों से हमारी किचन का हिस्सा रहा है। मेथी का इस्तेमाल आमतौर पर खाने  का् शानदार स्वाद और सुगंध के लिए किया जाता हैं। हालांकि, बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि मेथी के बीज हमारे खाने में स्वाद बढ़ाने के अलावा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। मेथी के बीज विटामिन और खनिजों से भरे होते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। 

मेथी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जो शरीर के साथ बालों को भी हेल्दी रखता है। इसके साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए यह सबसे बेस्ट माना जाता है। जानिए कैसे करें इसका सेवन। 

अधिक मात्रा में बैंगन का सेवन इन लोगों के लिए हैं खतरनाक, एलर्जी सहित हो सकती हैं ये समस्याएं

ब्लड शुगर में कैसे कारगर होगा मेथी का पानी

औषधिय गुणों से भरपूर मेथी का आयुर्वेद में काफी महत्व है। इसमें सोडियम, जिंक, फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम के साथ विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी के अलावा फाइबर, प्रोटीन, स्टार्च, शुगर, फॉस्फोरिक एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते है।  

डायबिटीज के मरीज खाली पेट इस तरह करें मेथी का सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Image Source : INSTAGRAM/ASK_DIETITIAN301/डायबिटीज के मरीज खाली पेट इस तरह करें मेथी का सेवन, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

ऐसे करें मेथी के पानी का सेवन

मेथी के पानी का सेवन इन 2 तरीके से कर सकते हैं। 

पहला तरीका

एक पैन में मेथी दाना डाल कर भून लें। अब एक ब्लेंडर में इन बीजों को डालकर बारीक पाउडर बना लें।  एक गिलास गर्म पानी में 1 टीस्पून मेथी पाउडर डालें और मिलाएं। आपका मेथी का पानी तैयार है। रोजाना इसका सेवन करे। 

नींबू के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

दूसरा तरीका
मेथी दाना का पानी आसानी से ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। इसके लिए रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी डाल  भिगो दें। दूसरे दिन इसे छानकर खाली पेट पी लें। आप चाहे तो इसके दानों को ऐसे ही खा सकते हैं या फिर अंकुरित कर सकते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।