हिचकी आना एक आम समस्या है। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको कोई याद कर रहा है तो आपको हिचकी आने लगती हैं। हिचकी कभी भी कहीं भी आ सकती है लेकिन कभी-कभी ये छोटी सी दिखने वाली हिचकी आपके लिए मुसीबत भी बन सकती है। अगर ये कभी-कभी आए तो परेशानी वाली बात नहीं है लेकिन बार-बार आए तो कई बीमारियों का संकेत हो सकती है। बार-बार और लगातार हिचकी आने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे - तनाव, निमोनिया, मस्तिष्क व पेट का ट्यूमर, पार्किसन, डायबिटीज और किडनी की बीमारी शामिल हैं। लोग हिचकी रोकने के लिए कई सारे उपाय अजमाते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी ये उपाय भी फेल हो जाते हैं और यह कारगर साबित नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कुछ आसान उपायों के बारे में जो आपको हिचकी से तुरंत आराम पहुंचाने में मददगार हैं। आइए जानते हैं।
हिचकी आने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय
पानी पिएं
जब भी आपको हिचकी आए तो तुरंत पाना पी लें। इसके लिए पहले अपनी नाक बंद करें इसके बाद पानी का एक बड़ा घूंट अपने मुंह में भरें और कुछ सेकेंड मुंह में रखने के बाद पी लें। इससे कुछ ही देर में हिचकी आनी बंद हो जाएगी।
शहद
शहद का सेवन करने से हिचकी रूक जाती है। ये नर्व सिस्टम को सही से काम करने में मददगार होता है।
चीनी का करें सेवन
चीनी हिचकी को रोकने के लिए सबसे पुराना उपचार माना जाता है। जब कभी आपको हिचकी आए तो तुरंत एक चम्मच शक्कर मुंह में डाल लें। इससे हिचकी जल्दी रुक जाएगी।
नींबू और चीनी भी कारगर
कभी-कभी हिचकी की वजह से दिल तेज धड़कने लगता है। ऐसे में आप नींबू और चीनी का इस्तेमाल करें। इसके लिए पहले नींबू को दो भाग में काटें उसके बाद एक भाग पर चीनी छिड़कें और उसे खाएं। ऐसा करने से हिचकी जल्दी रूक जाती है।
जीभ बाहर निकालें
जब भी आपको हिचकी आए तो अपनी जीभ तो जितना हो सके बाहर निकालें। ऐसा करने से गले का वह भाग खुल जाएगा जो नाक के रास्ते और वोकल कॉर्ड को जोड़ता है। इससे हिचकी आनी बंद हो जाएगी।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
Latest Health News