1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अधिक मात्रा में न खाएं किशमिश, फायदे के जगह हो सकता है नुकसान

अधिक मात्रा में न खाएं किशमिश, फायदे के जगह हो सकता है नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 31, 2022 02:50 pm IST,  Updated : Jan 31, 2022 02:50 pm IST

आइए जानते हैं अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं।

 Raisins- India TV Hindi
 Raisins Image Source : FREEPIK

Highlights

  • कई लोग ऐसे होते हैं जो किशमिश को ऐसे ही सेहत बनाने के लिए मुट्टीभर तक खा लेते हैं।
  • ये आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

आमतौर पर किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। स्वाद में मीठी होने के साथ ही इसमें कई बेहतरीन गुण पाए जाते हैं। खासतौर, पर सर्दियों के मौसम में इसे खाने से फायदे दोगुने हो जाते हैं। जिन लोगों की एनर्जी काफी लो रहती है, उनलोगों के लिए भी किशमिश फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके अलावा ये हड्डियों को भी मजबूत बनाती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कॉपर जैसै कई पोणक तत्व पाए जाते हैं। 

लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो किशमिश को ऐसे ही सेहत बनाने के लिए मुट्टीभर तक खा लेते हैं। अगर आप भी किशमिश को बेहिसाब खाते हैं तो ये आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं। 

खर्राटों की वजह से रहते हैं परेशान? तो दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बढ़ा सकता है वजन

 जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले किशमिश का सेवन बंद कर देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है। जो वजन बढ़ा सकते हैं। इसलिए वेट लॉस करने वाले लोग किशमिश का सेवन न करें। 

हो सकते हैं डायबिटीज के मरीज
किशमिश में ट्राइग्लिसराइड्स पाया जाता है जिसकी वजह से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जैसे हार्ट डिजीज, फैटी लिवर और डायबिटीज की समस्या। इसके अधिक सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। 

डायरिया
किशमिश का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया, उल्टी या फिर बुखार जैसी परेशानियां हो सकती है। साथ ही आपको सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।

रूम हीटर का इस्तेमाल करने से पहले कमरे में जरूर रखें ये चीज, कम होगा नुकसान 

हो सकतती है एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को अधिक किशमिश खाने की वजह से एलर्जी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जैसे स्किन पर रैशेज आना और त्वचा में खुजली आदि।

पाचन क्रिया पर पड़ता है बुरा असर
किशमिश में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए असरदार है काला तिल, सेवन करने से दूर रहती हैं कई बीमारियां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।