1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खर्राटों की वजह से रहते हैं परेशान? तो दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

खर्राटों की वजह से रहते हैं परेशान? तो दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 31, 2022 02:11 pm IST,  Updated : Jan 31, 2022 02:11 pm IST

अगर आपके घर में भी कोई खर्राटे लेता है या आपको भी खर्राटे की समस्या है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या में निजात पा सकता है।

Snoring- India TV Hindi
Snoring Image Source : INDIA TV

Highlights

  • खर्राटे की समस्या के कई कारण होते हैं।
  • कुछ लोगों में थकान की वजह से खर्राटे की समस्या हो सकती है

अक्सर लोग सोते समय बहुत ज्यादा खर्राटे लेते हैं। वहीं कुछ लोगों में ये समस्या कम तो कुछ लोगों में अधिक होती है। खर्राटे लेने के कई कारण हो सकती हैं। कुछ लोगों में थकान की वजह से खर्राटे की समस्या हो सकती है तो कुछ लोगों को ज्यादा तनाव लेने से भी हो सकता है। हालांकि, जो लोग सोते वक्त खर्राटे ले रहे होते हैं उन्हें खुद इस बात की जानकारी नहीं होती कि वो खर्राटे लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो गहरी नींद में होते हैं। लेकिन जो भी उनके आसपास सोता है उसकी नींद खराब हो जाती है। अगर आपके घर में भी कोई खर्राटे लेता है या आपको भी खर्राटे की समस्या है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या में निजात पा सकता है। आइए जानते हैं। 

सर्दियों में जरूर खाएं हरा लहसुन, हाई ब्लडप्रेशर-स्ट्रोक सहित इन बीमारियों से करेगा बचाव

खर्राटे का कारण

खर्राटे की समस्या के कई कारण होते हैं। जिसमें मोटापा, नाक और गले की मसल्स का कमजोर हो जाना, सर्दी,  स्मोकिंग, रेस्पिरेट्री समस्या, लंग्स में प्रॉपर ऑक्सीजन न पहुंचना, साइनस की समस्या आदि शामिल हैं। 

हल्दी का करें सेवन

haldi
Image Source : FREEPIKhaldi

अगर आपको खर्राटे लेने की समस्या है तो आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते होते हैं जो कि नाक में कंजस्टेड रास्ते को खोलने में मदद करते हैं। जिससे सांस लेने में आसानी मिलती है। इसलिए रोजाना रात को सोने से पहले गर्म दूध में एक चम्‍मच हल्‍दी डालकर पिएं। ऐसा करने से आपको खर्राटों की समस्या में आराम मिलेगा।

शहद 
शहद भी खर्राटों की समस्या में काफी असरदार है। शहद में प्रचुर मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। अगर आप सोने से पहले शहद की चाय या फिर गर्म पानी में शहद डालकर इसका सेवन करेंगे तो आपको आराम मिलेगा।

सोया मिल्क 
अगर आपको खर्राटे की दिक्कत है तो आप सोया मिल्क को अपनी डाइट में शामिल करें। रोजाना इसका सेवन करने से आपको खर्राटों की समस्या में आराम मिलेगा।

रूम हीटर का इस्तेमाल करने से पहले कमरे में जरूर रखें ये चीज, कम होगा नुकसान 

प्याज

onion
Image Source : FREEPIKonion

प्याज स्वाद बढ़ाने के अलावा खर्राटों की समस्या को दूर भगाने में भी मददगार है। इसके लिए रात के खाने में पकी हुई प्याज को शामिल करें। इसकी महक दिमाग को राहत पहुंचाएगी और बिना खर्राटे लिए आप आराम से सो जाएंगे।

पुदीना
पुदीना भी खर्राटों की समस्या में मददगार है। इसके लिए पुदीना तेल को गुनगुने पानी में डालकर गरारा करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में खर्राटे की समस्‍या दूर हो सकती है। इसके अलावा आप गुनगुने पानी में पुदीने की पत्तियां उबालकर भी पी सकते हैं। इससे भी खर्राटे की दिक्कत दूर हो सकती है।

लहसुन
रात में सोने से पहले लहसुन की एक कली को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं। इससे आपको खर्राटे से राहत मिलेगी।

ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए असरदार है काला तिल, सेवन करने से दूर रहती हैं कई बीमारियां

दालचीनी 

Cinnamon
Image Source : FREEPIKCinnamon

अगर किसी को खर्राटे लेने की समस्या है तो वो दालचीनी का सेवन करें। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में दो से तीन चम्‍मच दालचीनी पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें। 

जैतून तेल
जैतून के तेल के इस्तेमाल से सांस लेने में आने वाली समस्या दूर हो जाती है। रोजाना रात को सोने से पहले जैतून तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें। इससे धीरे-धीरे खर्राटे की परेशानी भी दूर हो जाती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।