1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट और कमर की चर्बी को तेजी से करना चाहते हैं कम, बस दिन में दो बार पिएं ये ड्रिंक

पेट और कमर की चर्बी को तेजी से करना चाहते हैं कम, बस दिन में दो बार पिएं ये ड्रिंक

अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इस घरेलू उपाय को अपना सकते हैं। इससे पेट और कमर की चर्बी कम होने के साथ-साथ एनर्जी भी मिलेगी।

वजन कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM वजन कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

आज के समय में अधिकतर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं। जिससे निजात पाने के लिए तरह-तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं। जिससे कि जल्द से जल्द आपका वजन हो जाए। लेकिन कई बार आपके अनुरूप वजन कम नहीं होता है जिसके कारण आप काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

पैपरिका पाउडर  में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। इसके साथ ही सेब का सिरका और नींबू फैच को कम करने में मदद करता है। इस ड्रिंक से आपका तेजी से वजन कम होगा। इसके साथ ही एनर्जी भी मिलेगी। 

वेट लॉस ड्रिंक के लिए सामग्री

  • 1 गिलास पानी
  • 1 चम्मच सेब का सिरका
  • 1-2 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चुटकी पैपरिका पाउडर 

थायराइड की समस्या को दूर करने में मदद करेंगे ये घरेलू उपााय, जानिए खाने का सही तरीका

कैसे बनाएं फैट बर्न ड्रिंक
सबेस पहले एक पैन में पानी डालकर उबला लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस, सिरका और पैपरिका डालें। धीमी आंच में  ढक्कन बंद करके 9-10 मिनट के लिए  उबाल लें। इसके बाद इसे छान लें। इसका सेवन दिन में 2 बार करें। इस ड्रिंक को लंच और डिनर करने के आधा घंटे मिनट पहले पिएं।

चुटकियों में कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला देगा ये तेल, सोने से पहले बस पीएं रोजाना

Latest Health News