1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चुटकियों में कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला देगा ये तेल, सोने से पहले बस पीएं रोजाना

चुटकियों में कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला देगा ये तेल, सोने से पहले बस पीएं रोजाना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2020 01:51 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 01:54 pm IST

कई लोगों को कब्ज यानी कि कॉन्सटिपेशन की दिक्कत होती है। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएं जिसके दो चम्मच पीने से ही आपको जल्दी फायदा होगा।

 constipation- India TV Hindi
 constipation Image Source : INSTAGRAM/RACH IN NATURES HAND

कई लोगों को कब्ज यानी कि कॉन्सटिपेशन की दिक्कत होती है। घंटों तक वो वॉशरूम में बैठे रहते हैं बावजूद इसके वो फ्रेश नहीं हो पाते। ऐसे में पेट में दर्द, पेट में मरोड़ हमेशा रहती है। अगर ये परेशानी बढ़ गई तो यही आगे चलकर बवासीर का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है इस कब्ज का तुरंत इलाज करना।  फ्रेश न होने की वजह से डाइजेशन की भी समस्या हो जाती है साथ ही पूरा दिन भी खराब हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएं जिसके दो चम्मच पीने से ही आपको जल्दी फायदा होगा। 

कब्ज में फायदेमंद है कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल)

कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कब्ज में करना फायदेमंद होता है। ये तेल उत्तेजक होता है। इसे पीने से आंतों के काम की गति बढ़ जाती है और आपका पेट साफ हो  जाता है।

कमर के दर्द को तुरंत छूमंतर कर देंगे ये घरेलू उपाय, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

कैस्टर ऑयल लेने का तरीका
जिन लोगों को कब्ज की शिकायत हमेशा रहती है वो दो चम्मच तेल को हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर पीएं। रात में सोने से पहले ही पीएं। रोजाना इसे पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

बहुत ज्यादा मात्रा में इस तेल का इस्तेमाल करने से बचें। इससे आपको उल्टी और लूज मोशन की शिकायत भी हो सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।