आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पथरी आम समस्या हो गई है। ज्यादातर लोग गुर्दे या फिर पित्ताशय में पथरी की समस्या से परेशान रहते हैं। पथरी होने का मुख्य कारण खराब खानपान है। इन दोनों ही जगहों पर पथरी होने से कई बार दर्द इतना तेज होता है कि लोग बर्दाश नहीं कर पाते। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिसे रोजमर्रा में आपको ध्यान रखना होगा। ये चीजें खानपान में शामिल हैं। पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों को इन 6 चीजों को भूल कर भी नहीं खाना चाहिए। इन 6 चीजों को न खाने से आप पथरी की समस्या को जड़ से खत्म कर पाएंगे।
Image Source : Instagram/SILVERSPOON_MARTPalak
पालक
अगर आप पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं तो सबसे पहले पालक से किनारा कर लें। पालक में ऑक्सेलेट होता है। ये ऑक्सेलेट कैल्शियम को जमा कर देता है और यूरिन नहीं जाने देता। ऐसे में पथरी से परेशान लोग अगर पालक खाएंगे तो उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
Image Source : Instagram/GETITMAGNCChocolate
चॉकलेट से बनाएं दूरी
चॉकलेट भी पथरी की समस्या से पीड़ित लोगों को नहीं खाना चाहिए। चॉकलेट किडनी के साइज को बढ़ा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ऑक्सेलेट होते हैं। अगर आप पथरी की समस्या से पीड़ित हैं तो इसे आज से ही खाना बंद कर दें।
Image Source : Instagram/SUMMAORUPOSTTomato
टमाटर
भारतीय खानपान में ज्यादातर चीजों में टमाटर का इस्तेमाल होता है। फिर चाहे वो नाश्ता हो या फिर लंच और डिनर। टमाटर में ऑक्सेलेट की मात्रा बहुत होती है। ऐसे में पथरी की समस्या से परेशान लोग बिल्कुल भी टमाटर न खाएं। अगर उन्हें टमाटर फिर भी खाना है तो उसके बीज निकाल दें।
सी-फूड और मीट
पथरी के मरीज को सी-फूड और मीट से दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन में प्यूरीन नाम का तत्व होता है जो शरीर में प्यूरीन की मात्रा को बढ़ाता है। इससे यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है और पथरी का साइज बढ़ने लगता है।
कोल्डड्रिंक न पीएं
जिन लोगों को पथरी की समस्या है उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह डॉक्टर देते हैं। ऐसे में इन लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो कोल्डड्रिंक बिल्कुल भी न पीएं। इसमें मौजूद फॉस्फोरिस और समस्याएं पैदा कर देता है।
अन्य खबरों के लिए करें क्लिक
कहीं आप तो एक साथ नहीं खा रहे ये 8 चीजें, सेहत के लिए हो सकती हैं 'जहर'
एक साथ खाएं इलायची और शहद बूस्ट होगी इम्यूनिटी और पाचन भी होगा दुरुस्त
त्योहार में खा लिया है ज्यादा और पेट लग रहा भारी तो तुरंत अपनाएं ये देसी नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा आराम
रोजाना रात में भिगोकर सुबह खाएं ये 5 चीजें, इम्यूनिटी होगी बूस्ट और रोग भागेंगे दूर
एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या को छूमंतर कर देगा त्रिफला, जानें कब और कितनी मात्रा में लेने से होगा फायदा
Latest Health News