मखाना सेहत के लिए बैहद फायदेमंद होता है। मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्ब्स और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा यह ग्लूटेन फ्री भी होता है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल, फैट और सोडियम की मात्रा कम होती है जिस वजह से इसे सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज के लेवल में सुधार करने और कोलेस्ट्रॉल स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। रोजाना खाली पेट मखाने का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और वजन भी कंट्रोल में रहता है। वहीं अगर आपका शुगर लेवल ऊपर-नीचे होता रहता है तो आपको अपनी डाइट में मखाना जरूर शामिल कर लेना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं मखाने खाने से होने वाले फायदों के बारे में।
डायबिटीज
अगर डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह खाली पेट मखाने का सेवन करें तो इसे उनका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज रोगियों के लिए मखाना काफी अच्छा माना गया है। आप चाहें तो मखाना की खीर भी बनाकर खा सकते हैं।
वजन करे कंट्रोल
अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो मखाना इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद तत्व वजन कम करने में कारगर होते हैं। रोजना सुबह खाली पेट मखाना खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में पोषक तत्व की कमी भी दूर होती है। इसके अलावा आप एनर्जेटिक भी रहेंगे और ओवरइटिंग से भी बचे रह सकते हैं।
हड्डियां बनाए मजबूत
मखाने में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। अगर आप अपनी हड्डियों के दर्द से परेशान रहते हैं तो मखाने का सेवन कर सकते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने का अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा इसको खाने से गठिया रोग में भी राहत मिलती है।
हेल्दी हार्ट को रखे हेल्दी
मखाना एंटी ऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा सोर्स है। जिस वजह से ये हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है तो मखाने का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। यह हार्ट को हेल्दी रखने के साथ बीपी को भी कंट्रोल रखता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
मखाने में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से स्किन जवां बनी रहती है साथ ही त्वचा में निखार भी आता है। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। आप खाली पेट मखाने को घी में भूनकर खा सकते हैं या आप इसका खीर बनाकर भी खा सकते हैं।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
Latest Health News