देश दुनिया में लोग इन दिनों लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित हैं। आजकल लोग जंक फूड, ऑइली फूड खाना पसंद करने लगे हैं। जिसका खामियाजा हमारा शरीर चुकाता है। अक्सर बाहर का खाना खाने की वजह से हमारे शरीर में कई विटामिन और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इन्हीं विटामिन में से एक है विटामिन B 12, अगर आपके शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आपका शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं B 12 की कमी से आपके पूरे शरीर पर सफेद दाग आ सकते हैं। जी, हां बिल्कुल सही सुना आपने। चलिए आपको बताते हैं इस विटामिन की कमी से आपके शरीर में कौन-सी परेशानियां हो सकती हैं।
विटिलिगो की समस्या
सफेद दाग जिसे विटिलिगो भी कहते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी हुई तो ये समस्या पैदा होती है। विटिलिगो हाइपरपिग्मेंटेशन के विपरीत है। विटिलिगो तब होता है जब शरीर में मेलेनिन की कमी हो जाती है। इस वजह से जगह जगह पर सफेद दाग बनने लगता है। विटिलिगो की समस्या आमतौर पर शरीर के उन हिस्सों पर होती है जो सूर्य की रोशनी के सीधे संपर्क में आते हैं। आपकी स्किन, हाथ, पैर और गर्दन पर इसका असर ज़्यादा हो सकता है
Image Source : FREEPIKVitamin B12 Food
हाइपरपिग्मेंटेशन से हो जाएंगे परेशान
अगर आपके स्किन पर दाग-धब्बे, पैच ज़्यादा दिख रहे हैं तो हो सकता है आपकी स्किन हाइपरपिग्मेंटेशन की शिकार हुई हो। ऐसा तब होता है जब स्किन में ज्यादा मात्रा में मेलानिन बनने लगता है। बढ़ती उम्र या ज्यादा देर धूप में रहने वालों लोगों में ऐसा ज्यादा पाया जाता है।
बाल झड़ने की समस्या
सेहतमंद बालों के लिए आपके शरीर में विटामिन B 12 भरपूर मात्रा में होना चाहिए। अगर शरीर में इसकी कमी हुई तो आप कितनी भी कोशिश कर लें आपका हेयर फॉल नहीं रुकेगा। ऐसे में अगर आपके बाद ज्यादा तेजी से झड़ रहे हैं तो हो सकता है आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो गई हो।
Image Source : freepikVitamin B12
बढ़ जाती है इनफर्टिलिटी की समस्या
विटामिन B 12 की कमी से पुरुषों और महिलाओं दोनों को इनफर्टिलिटी की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। दरअसल, विटामिन B 12 की कमी होनेपर बढ़े हुए होमोसिस्टीन स्तर (होमोसिस्टीन टेस्ट खून में मौजूद होमोसिस्टीन एमिनो एसिड की मात्रा को मापता है ) के कारण गाढ़े खून से भ्रूण को नुकसान हो सकता है। जिस वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या सकती है।
एनीमिया के शिकार
हमारे नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाएं रखने के लिए भी विटामिन B 12 बहुत जरूरी है। अगर आप वेजिटेरियन हैं या और विटामिन B12 का सप्लीमेंट नहीं लेते हैं तो आपने इसकी कमी ज़्यादा हो सकती है। साथ ही अगर आपमें कोई डिसऑर्डर है, तो आप भी इस विटामिन की कमी से जूझ सकते हैं। इसकी कमी से रेड ब्लड सेल्स नहीं बनते हैं जिससे खून की कमी होने लगती है। इस वजह से आपको एनीमिया हो सकता है।
ऐसे करें विटामिन B 12 की कमी को पूरा
विटामिन B 12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में अंडे, दूध, दही, केले, बादाम, टमाटर, टोफू, स्प्राउट्स, मशरूम,मछली और मांस जैसे विटामिन बी12 से भरपूर आहार को शामिल करें। अगर आपके शरीर में विटामिन B 12 की कमी बहुत ज़्यादा हो गई है तो डॉक्टर से मिलें और डॉक्टर द्वारा बताए गए विटामिन B 12 सप्लीमेंट्स लें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News