Weight Gain: आजकल लोगों के लिए मोटापा एक गंभीर समस्या बन गया है। अनियमित जीवनशैली से लेकर शारीरिक गतिविधियां नहीं होने की वजह से दिन ब दिन लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। कई कोशिशों के बावजूद लोगों का वजन कम नहीं होता। हम आपको बता दें आपके मोटापे की वजह सिर्फ आपकी अनियमित जीवनशैली या एक्सरसाइज़ नहीं करना ही नहीं है, बल्कि आपके मोटापे के पीछे ये अजीबोगरीब वजहें भी हो सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं वो कौन सी वजहें हैं।
Image Source : FREEPIKEating
जल्दी जल्दी खाना
जल्दी जल्द भोजन करने से आपका बेली फैट कभी कम नहीं होगा। क्योंकि भोजन जल्दी जल्दी निपटाना आपके कमर की चर्बी को कम करने की दिशा में कमजोर कड़ी है।
Image Source : freepiksleeping
मुलायम बिस्तर
आपकी पेट की चर्बी कम नहीं होने का एक कारण आपका मुलायम बिस्तर भी है। बिस्तर जितना ही ज्यादा मुलायम और आरामदायक होगा, उतना ही ज्यादा आप उस पर पड़े रहेंगे और व्यायाम से दूरी बनाकर रखेंगे।
Image Source : freepikColddrink
कोल्ड्रिंक का ज़्यादा सेवन
फ्रेश फील करने के लिए अगर आप कोल्डड्रिंक ज़्यादा पीते हैं, तो आप कुछ समय के लिए फ्रेश ज़रूर महसूस करेंगे। लेकिन हमेशा के लिए मोठे हो जाएंगे। डाइट सोडा के जरिए भले ही आपको लगता हो कि यह आपका वजन नहीं बढ़ाएगा, लेकिन डाइट सोडा भी आपको निरंतर मोटापे की ओर धकेल रहा है।
Image Source : FREEPIKEating
समय पर खाना नहीं खाना
अगर आप रात के 7 से 9 बजे के बीच खाना नहीं खाते, तो ऐसा कर आप मोटापे को दावत दे रहे हैं। समय पर भोजन न करने से आप ज्यादा भोजन करते हैं और खाने के बाद तुरंत सोने के लिए बिस्तर पर चले जाते हैं, ऐसा करके आप अपने पेट की चर्बी को और भी बढ़ने लगती है।
Image Source : FREEPIKSOCIAL MEDIA
सोशल मीडिया पर ज़्यादा समय बिताना
अगर आप सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताते हैं तो आपका मोटापा कभी कम नहीं हो पायेगा। सोने से पहले घंटों तक सोशल मीडिया पर रहने से आपकी नींद खराब होती है। ऐसे में नींद पूरी नहीं होने की वजह से आपका मोटापा और बढ़ता है।
Image Source : freepikWeight Gain
दोस्तों के साथ ज़्यादा घूमना
अगर आप बहुत ज़्यादा सोशल हैं तो आपके पेट की चर्बी भी लगगेटर बढ़ती जायेगी। एक स्टडी से अनुसार, दोस्तों के साथ होने पर व्यक्ति अक्सर अपनी ज़रूरत से ज़्यादा खाना खा लेते हैं। अगर आप अपने दोस्तों के साथ ज़्यादा घूमते फिरते हैं, तो ज़ाहिर सी बता है कि आप हर बार ज़्यादा खा लेते होंगे। इसलिए अगली बार जब आपके दोस्त आपकी पेट की चर्बी पर ताना मारें तो उन्हें बताएं कि यह बेली फैट उनकी ही वजह से है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News