1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Uric Acid के मरीजों को जबरदस्‍त फायदा पहुंचाता है अश्वगंधा, 1 चम्मच लेने से कंट्रोल होगा यूरिक एसिड

Uric Acid के मरीजों को जबरदस्‍त फायदा पहुंचाता है अश्वगंधा, 1 चम्मच लेने से कंट्रोल होगा यूरिक एसिड

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Sep 09, 2022 08:07 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 08:07 pm IST

Tips To Control Uric Acid:- जानिए बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में अश्वगंधा कैसे मददगार है। साथ ही जानिए इसके सेवन का सही तरीका।

Tips To Control Uric Acid- India TV Hindi
Tips To Control Uric Acid Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आयुर्वेदिक जड़ी बूटी अश्वगंधा कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है
  • बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में अश्वगंधा आपकी मदद कर सकता है

Tips To Control Uric Acid:  इन दिनों यूरिक एसिड की समस्या आम हो गई है जिसकी मुख्य वजह गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल है। अगर शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाए तो ये आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है क्योंकि शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने से गठिया और किडनी स्टोन का खतरा बना रहता है साथ ही शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जैसे -  घुटनों, पैरों की उंगलियों और एड़ियों में दर्द रहना या फिर सूजन होना।

ऐसे में आप दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में से एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी अश्वगंधा है। जानिए बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में अश्वगंधा कैसे मददगार है। साथ ही जानिए इसके सेवन का सही तरीका। 

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर अश्वगंधा

आयुर्वेदिक जड़ी बूटी अश्वगंधा कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। इन्हीं बीमारी में से एक यूरिक एसिड भी है। बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में अश्वगंधा आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से अर्थराइटिस की वजह से होने वाली सूजन और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। इसलिए यूरिक एसिड के मरीजों को रोजाना अश्वगंधा का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। 

यूरिक एसिड के मरीज ऐसे करें अश्वगंधा का सेवन 

  • यूरिक एसिड के मरीज सबसे पहले एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाएं। 
  • उसके बाद इसे एक गिलास गुनगुने दूध के साथ रोजाना रात में सोने से पहले पीएं। 
  • इससे आपका यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि गर्मी के मौसम में अश्वगंधा पाउडर की मात्रा कम इस्तेमाल करें। 

अश्वगंधा सेवन करने के अन्य फायदे

वेट-लॉस में मददगार 

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो ऐसे में आप अश्वगंधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिला लें। उसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिला दें। अब इसका सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। हालांकि शुगर मरीज शहद का इस्तेमाल न करें।

कमजोरी के लिए

अगर आपको कमजोरी की शिकायत रहती है तो ऐसे में अश्वगंधा का सेवन करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए रोजाना 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर के साथ 125 ग्राम त्रिकाटू पाउडर को एक गिलास दूध में मिलाकर पी लें। इससे आपको राहत मिलेगी। 

बीपी कंट्रोल करने में सहायक

अश्वगंधा हाई बीपी की समस्या को भी कंट्रोल कर सकता है।  इसके लिए 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर के साथ 125 ग्राम मोटी पिसती को 1 गिलास दूध के साथ मिलाकर सेवन करें।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

ये भी पढ़ें - 

Weight Loss Tips: वजन कम करना चाहते हैं तो इन चीजों से बनाएं दूरी, वरना सारी मेहनत पर फिर जाएगा पानी

Kidney Stone: पथरी के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीज़ें, अगर खाते हैं तो आज से ही कर लें तौबा

 गैस, एसिडिटी और कॉन्स्टिपेशन जैसी बीमारियों से पाएं राहत, स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक उपचार 

 Yoga tips: कैंसर को कैसे रोकता है योग? स्वामी रामदेव से जानिए इसका कारगर तरीका

नजर कमजोर हो रही है तो डाइट में शामिल करें शिमला मिर्च, मोतियाबिंद की समस्या से मिलेगी राहत

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।