1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन हिस्सों पर नजर आने लगते हैं ये लक्षण, ऐसे करें शुरुआती पहचान

Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन हिस्सों पर नजर आने लगते हैं ये लक्षण, ऐसे करें शुरुआती पहचान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 09, 2022 10:09 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 10:09 pm IST

Cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर कुछ संकेत दिखने लगते हैं, जिन्हें शुरुआत में ही पहचान लेना बेहतर है। जानिए वे कौन से लक्षण हैं जिन पर आपको खास ध्यान देना चाहिए।

Cholesterol- India TV Hindi
Cholesterol Image Source : INDIA TV

Highlights

  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारी बढ़ने लगती है।
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर कई लक्षण नजर आते हैं।
  • पसीना आना और पीले नाख़ून भी इन लक्षणों में शामिल हैं।

Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना एक गंभीर समस्या है। जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है, तो धमनियों में प्लाक बनने लगता है। इस वजह से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा होने की संभावना ज़्यादा बढ़  जाता है। शरीर जब किसी बीमारी की चपेट में आता है तो अलग-अलग अंगों पर उसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। बिलकुल इसी तरह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर अलग-अलग लक्षण व संकेत नजर आने लगते हैं। जिसके बारे में अगर पता हो तो आप इस गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं। जानिए वे कौन से लक्षण हैं जिनसे आपको सचेत रहने की जरूरत है और उन्हें पहचान कर आप अपनी सेहत का बेहतरीन ख्याल रख सकते हैं। 

Cholesterol
Image Source : INDIA TVCholesterol

सीने में होता है दर्द

अगर आपके सीने में ज़्यादा दर्द हो रहा है तो ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत है। जब बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, तो सीने में दर्द होता है। इस स्थिति में दर्द कुछ समय का दिनों के लिए हो सकता है। कई बार यह दर्द हार्ट अटैक का कारण बन जाता है। 

Cholesterol
Image Source : INDIA TVCholesterol

पैरों में होता है दर्द 

शरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने पर पैरों में हल्कापैन और नंबनेस महसूस होने लगता है। यानी पैर सुन्न पड़ जाते हैं उनमें कोई हलचल महसूस नहीं होती। पैर बेहद ठंडे हो जाते हैं और उनमें झुनझुनी महसूस होती है।कोलेस्ट्रल बढ़ने पर पैरों में तेज दर्द होने लगता है। दरअसल, इस दौरान पैरों की नसों में सही तरह से रक्त संचार नहीं होता है ना ही ऑक्सीजन ठीक तरह से पहुंच पाता है। ऐसे में पैरों में हमेशा दर्द बना रहता है। 

Cholesterol
Image Source : INDIA TVCholesterol

नाखून हो जाते हैं पीले 

कोलेस्ट्रॉल का असर नाखूनों में भी नजर आने लगता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से नसें दब जाती हैं। जिससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक खून कम पहुंचता है। और इसका सीधा असर नाख़ून पर पड़ता है, इस वजह से नाख़ून पीले होने लगते हैं और उनमें पतले और गहरे ब्राउन रंग की लकीरें भी नजर आने लगती हैं।

Kidney Stone: पथरी के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीज़ें, अगर खाते हैं तो आज से ही कर लें तौबा

 Yoga tips: कैंसर को कैसे रोकता है योग? स्वामी रामदेव से जानिए इसका कारगर तरीका

Cholesterol
Image Source : INDIA TVCholesterol

पसीना ज़्यादा आता है 

जरूरत से ज्यादा पसीना आना हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों में से एक है। साथ ही ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर अधिक पसीना आता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करवाना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल न बढ़े इसलिए रखें इन बातों का ध्यान 

  1. कोलेस्ट्रॉल न बढ़े इसलिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। यह दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाता है। 
  2. उन चीजों का सेवन करें जिससे प्राकृतिक रूप से फैट की मात्रा कम हो। 
  3. सैचुरेटेड फैट की अत्यधिक मात्रा वाले फूड से परहेज करें। 
  4. रोजाना एक्सरसाइज करना भी सेहत के लिए अच्छा है

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

गैस, एसिडिटी और कॉन्स्टिपेशन जैसी बीमारियों से पाएं राहत, स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक उपचार 

नजर कमजोर हो रही है तो डाइट में शामिल करें शिमला मिर्च, मोतियाबिंद की समस्या से मिलेगी राहत

Uric Acid के मरीजों को जबरदस्‍त फायदा पहुंचाता है अश्वगंधा, 1 चम्मच लेने से कंट्रोल होगा यूरिक एसिड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।