बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में खान-पान का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन, अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि वेट लॉस करने के दौरान क्या खाना सही रहेगा और क्या नहीं ? सही डाइट प्लान के लिए सभी के पास डाइटीशियन से सलाह लेना मुमकिन नहीं होता है। इसलिए, आज हम आपको बताएंगे Vegetarian Diet के बारें में जिसे फॉलो करने से आपको वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इस तरह का डाइट लेने से कई अन्य बीमारियां भी दूर रहेंगी।
Vegetarian Diet फॉलो करने के फायदे
इस डाइट में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे फॉलो करने से ह्रदय रोग, डायबिटीज और हाई बल्ड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है। इसके आलावा, बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। Vegetarian Diet में साबुत अनाज, नट्स, फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
नाश्ता
नाश्ते में भरपेट खाना खाएं। इस डाइट में नॉन वेज को शामिल नहीं किया जाता है। इसके लिए आप फाइबर युक्त साबुत अनाज और ओट्स खा सकते हैं। साथ ही नट्स और सीड्स भी नाश्ते में ले सकते हैं।
दिन का खाना
दिन के खाने में ब्राउन राइस और फलियां का सेवन कर सकते हैं। साथ ही सेब, बेरीज और एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
डिनर
डिनर हमेशा हल्का ही लेना चाहिए। इसके लिए आप नूडल्स और सलाद का सेवन कर सकते हैं। वहीं, पाचन तंत्र को मजबूत करने और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने के लिए दही जरूर खाएं।
क्या ना खाएं
वेजिटेरियन डाइट में बर्गर, तली और स्टोर की हुई चीजें से दूरी बनाएं। इसके अलावा, पास्ता, ब्रेड, सोडा, चीनी युक्त ड्रिंक्स से परहेज करें। डाइट में शुगर के सेवन से कैलोरीज गेन होती है। यह आपके वजन घटाने में बाधक साबित हो सकती है।
पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें-
नोट-ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है। इसमें किसी डॉक्टर की सलाह नहीं ली गई है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
Latest Health News