भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से बहुत सी महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान रहती हैं। जिसके चलते वो अपने आप को तनाव से घिरा महसूस करती हैं। वैसे तो पीरियड्स मिस होने की सबसे कॉमन वजह प्रेग्नेंसी होती है। लेकिन, अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान नहीं कर रही हैं और फिर भी आपके पीरियड्स मिस हो रहे हैं तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं। आमतौर पर पीरियड साइकल 28 दिन का होता है जो हर महीने इतने दिन के अंतर पर चलता रहता है। लेकिन अगर यह साइकल एक महीने बहुत लंबा और दूसरे महीने बहुत छोटा रहने लगे तो यह अनियमित या इरेग्युलर पीरियड्स माना जाता है।
अनियमित पीरियड होने के कारण
- तनाव अनियमित पीरियड का बहुत बड़ा कारण होता है। हिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन नाम के तीन हार्मोन होते हैं, जिनका संतुलन बिगड़ते ही पीरियड्स में परेशानी शुरू हो जाती है और जैसे ही यह संतुलन तनाव की वजह से बिगड़ता है पीरियड पर इसका सीधा असर दिखता है।
- मोटापे के कारण भी महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। यही नहीं, तेजी से अगर वजन घटने लगे तक भी यह समस्या होना आम बात है।
- गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से भी मासिक धर्म चक्र पर प्रभाव पड़ता है। ये गोलियां अंडाशय के अंडे को रिलीज करने से रोकती हैं।
- लगातार बीमार रहने या थायरॉयड, मधुमेह की वजह से भी मासिक धर्म में अनियमितता देखी जा सकती है।
अनियमित पीरियड्स से छुटकारा पाने के लिए 4 आसान घरेलू उपाय
हल्दी
हल्दी को वार्मिंग जड़ी बूटी भी माना जाता है। यह मासिक धर्म और संबंधित हार्मोन को नियमित करने में मदद करती है। अगर इसे महिलाएं रोज रात में एक गिलास दूध के साथ मिलाकर पिएं तो बहुत फायदा मिलेगा।
अदरक
रोजाना अदरक का सेवन आपके मासिक धर्म को नियमित करने में बहुत सहायक हो सकता है। इसके लिए एक कप पानी में एक इंच अदरक डालें और अच्छी तरह से उबालें। स्वाद के लिए आप इसमें शहद या नमक के साथ काली मिर्च डाल सकती हैं। इस मिश्रण को आप एक महीने तक रोज दिन भर में 3 बार पिएं। आपका अनियमित पीरियड नॉर्मल हो जाएगा।
दालचीनी
Image Source : INSTAGRAM/RJANMOLदालचीनी
दालचीनी की तासीर गर्म है। ऐसे में यह अनियमित पीरियड्स को ठीक करने में उपयोगी साबित होता है। आप एक ग्लास दूध में आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर उसका सेवन करें। आपको कुछ ही दिनों में फायदा दिखने लगेगा।
सौंफ
सौंफ में एंटीस्पास्मोडिक तत्व होते हैं जो पीरियड्स को नियमित रखने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही यह फीमेल सेक्स हार्मोंस को भी नियंत्रित रखती हैं। दो चम्मच सौंफ लें और एक ग्लास पानी में सौंफ डाल कर रातभर भिगो दें। अगली सुबह पानी को छानकर पिएं।
पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें-
Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे फॉलो करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
Latest Health News