1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फैटी लिवर से निजात पाने के लिए बिल्कुल भी ना करें इन फूड्स का सेवन

फैटी लिवर से निजात पाने के लिए बिल्कुल भी ना करें इन फूड्स का सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 19, 2021 09:14 am IST,  Updated : Jul 19, 2021 11:20 am IST

लिवर में थोड़ा वसा बनना आम है लेकिन जब ये आपके वजन के 10 प्रतिशत से अधिक हो जाता है तो उस व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या हो जाती है।

फैटी लिवर के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, ब्लड शुगर-मोटापा के भी हो सकते हैं शिकार- India TV Hindi
फैटी लिवर के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, ब्लड शुगर-मोटापा के भी हो सकते हैं शिकार Image Source : FREEPIK.COM

अनियमित दिनचर्या और असंतुलित आहार के कारण कई गंभीर बीमारियां आपको अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी है फैटी लिवर। लिवर में अधिक मात्रा में वसा का उत्पन्न होना फैटी लिवर कहलाता है। आमतौर पर लिवर में थोड़ा वसा बनना आम है लेकिन जब ये आपके वजन के 10 प्रतिशत से अधिक हो जाता है तो उस व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या हो जाती है। फैटी लिवर के कारण शरीर में कई और रोग उत्पन्न हो जाते हैं। इसके साथ ही शरीर के लिए जरूरी पित्त रस एवं इंसुलिन का उत्‍पादन को भी धीमा कर देता है। कभी बार तो फैटी लिवर के कारण आपका लिवर फेल भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि लिवर को फिट रखें। 

फैटी लिवर के मरीज को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है। खराब खानपान के कारण जिससे आपका फैटी लिवर का रोग तेजी से बढ़ने के साथ  हाई ब्लड शुगर और मोटापा की समस्या भी हो जाती है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन से भरपूर इन 5 चीजों को बनाए डाइट का हिस्सा

फैटी लिवर के लक्षण

  1. पेट में हमेशा भारीपन रहना
  2. कब्ज की समस्या होना
  3. खट्टी डकारे आना
  4. इनडाइजेशन की समस्या
  5. कभी कभी पेट में दर्द 
  6. जॉन्डिस की समस्या होना

फैटी लिवर के मरीज इन चीजों का ना करें सेवन

एल्कोहाल

एल्कोहाल का अधिक सेवन फैटी लिवर के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों का कारण है। इसलिए इससे दूरी बनाकर रखें तो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। 

शुगर वाली चीजें
कैंडी, कुकीज, सोडा और फलों के रस जैसे मीठी चीजों के दूरी बना लें। इसका अधिक सेवन करने से आपको हाई ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। जो लिवर में वसा का निर्माण तेजी से करता है। 

थायराइड मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है नारियल, इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल

फाइड फूड्स
फाइ़ड फूड्स में अधिक मात्रा में फैट और कैलोरी होता है। जिसके कारण आपका वजन बढ़ता है। जिससे लिवर में भी अधिक वसा जमा होता है। 

नमक
नमक का ज्यादा सेवन करने से भी लिवर पर अधिक फैट जमा के साथ पानी जमा हो जाता है। इसलिए नमक का सेवन एक दिन में 1,500 मिलीग्राम से कम तक सीमित करें।

सफेद ब्रेड, चावल और पास्ता
सफेद रंग का आमतौर पर मतलब है कि आटा अत्यधिक प्रोस्सेड किया जाता है। जिससे फाइबर की कमी  हो जाती है जिसके कारण आपका ब्लड शुगर  को साबुत अनाज से अधिक बढ़ा सकता है।

रेड मीट
रेड मीट में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। जोकि फैटी लिवर के मरीजों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। इसलिए इसका सेवन ना करें तो बेहतर है। 

Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे फॉलो करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।