Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थायराइड मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है नारियल, इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल

थायराइड मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है नारियल, इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल

Written by: India TV Health Desk Published : Jul 18, 2021 02:34 pm IST, Updated : Jul 18, 2021 02:34 pm IST

थायराइड को कंट्रोल में रखने के लिए नारियल का सेवन किया जा सकता है। ये काफी फायदेमंद होता है।

coconut - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/HEALTHATHOMESINDIA/THECOCONUTC थायराइड के मरीजों के लिए फायदेमंद है नारियल 

थायरयड ग्‍लैंड गर्दन के बीच में होता है और ये विंडपाइप से जुड़ा हुआ होता है। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर में थायराइड हार्मोन बनाने का काम करती हैं। आमतौर पर थायराइड रोग का कारण थायराइड हार्मोन में आई गड़बड़ी के कारण होती है। अगर आप भी थायरायड से परेशान हैं और इसे कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो अपने खानपान का खास ध्यान रखना शुरू कर देना चाहिए। थायराइड के मरीजों के लिए नारियल का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे आप किसी भी रूप में खा सकते हैं। जानिए नारियल को डाइट में शामिल करने के 4 आसान तरीके।

पेट की चर्बी कम करने के लिए इन 4 तरीकों करें कलौंजी का सेवन, नहीं करनी पड़ेगी डाइटिंग

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए डाइट में इन 4 तरीकों से शामिल करें नारियल 

नारियल तेल

नारियल के तेल में सब्जियां पका सकते हैं या फिर सुबह उठ कर खाली पेट नारियल तेल का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपको मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मदद मिलेगी। जिससे शरीर में गर्मी बढ़ेगी और वेट लॉस करना आसान होगा।  बहुत से लोगों के थायरायड के कारण हाथ और पैर ठंडे रहते हैं। ऐसे में इन लोगों को नारियल तेल के मालिश से आराम मिल सकता है। 

नारियल पानी

नारियल पानी हफ्ते में 3-4 बार पीने से फायदा हो सकता है। लेकिन, आप इसे केवल तभी पी सकते हैं जब आपको कोई सर्दी या जुखाम की परेशानी न हो। आप चाहें तो इसका दूध भी घर पर ही बना सकते हैं और इसे रात में सोने से पहले या उठने के बाद ले सकते हैं।

नारियल की चटनी

cooconut chutney
Image Source : INSTAGRAM/SOULFUL.SOUTH नारियल की चटनी 

दक्षिण भारत में नारियल की चटनी का चलन बहुत ज्‍यादा है। इडली के अलावा अन्‍य व्‍यंजनों के साथ नारियल की चटनी का सेवन किया जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी चटनी होती है। आप इसे रोजाना अपनी मील के साथ ले सकते हैं।

नारियल के गुड़ की बॉल

यह बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं और यदि आप इन्हें एक बार ट्राई करेंगे तो बार बार आपका मन इन्हें खाने का करेगा। यह बनाने में बहुत ही आसान होती हैं और यह आपकी मीठा खाने की तड़प को भी शांत करती हैं। इसलिए इन्हें जरूर ट्राई करें।

नारियल तेल की अच्छी बात यह है कि यह अलग प्रकार से डाइजेस्ट होता है। इसे पचाने के लिए आपको नमक की जरूरत नहीं होती। इसलिए यह आपके पेट से आपके लीवर की तरफ बहुत तेजी से जाता है। इसलिए इसका पाचन करना बहुत आसान हो जाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि थायरायड के हार्मोन कन्वर्जन के लिए लीवर की आवश्यकता होती है इसलिए यह तेल आपके लीवर को भी सही रखने में सहायक है।

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

यूरिक एसिड लेवल बढ़ने से शरीर में होती है ये समस्याएं, जानें लक्षण और बचाव के घरेलू तरीके

रोजाना सुबह का ब्रेकफास्ट कर रहे मिस तो जान लें ये नुकसान

ये लोग ना करें सौंफ का असीमित मात्रा में सेवन, हो सकती हैं सेहत संबंधी कई दिक्कतें

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। ​

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement