1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Health Tips: इन 6 चीजों का सेवन करने से मजबूत बनेगी इम्यूनिटी, दूर रहेंगी बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियां

Health Tips: इन 6 चीजों का सेवन करने से मजबूत बनेगी इम्यूनिटी, दूर रहेंगी बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियां

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 19, 2021 08:50 am IST,  Updated : Jul 19, 2021 08:50 am IST

मानसून सीजन में बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी होता है। इसके लिए खानपान अच्छा होना चाहिए।

immunity - India TV Hindi
 इन 6 चीजों का सेवन करने से मजबूत बनेगी इम्यूनिटी Image Source : INSTAGRAM/#MONSOON SEASON

बारिश के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना  चाहिए। क्योंकि जरा भी लापरवाही करने से आप बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। किसी भी तरह की बीमारी से बचाव के लिए सबसे जरूरी होता है इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो किसी तरह के संक्रमण का खतरा नहीं होगा। आप बीमारियों का शिकार नहीं होंगे और अगर गलती से बीमार हो भी गए तो रिकवर होने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। अच्छी डाइट और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से इम्यूनटी को बूस्ट होती है। आईए जानते हैं ऐसी 6 चीजों के बारे में जिन्हें डाइट का हिस्सा बनाने से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन से भरपूर इन 5 चीजों को बनाए डाइट का हिस्सा

अदरक की चाय

बारिश के मौसम में हमें अदरक वाली चाय पीना चाहिए। यह हमारा इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग करने के साथ ही हमारी भूख बढ़ाने में भी मदद करती है। इसके लिए आप रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में अदरक और नींबू मिलाकर पीएं। इससे बॉडी भी दिन भर स्ट्रांग रहेगी।

लहसुन का सेवन करें

garlic
Image Source : INSTAGRAM/SHIGEKIKANNO लहसुन 

लहसुन का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे बारिश में खाया पिया भी अच्छे से पच जाता है। लहसुन का सेवन करने से हमें सर्दी-जुकाम, अस्थमा जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।

नाशपाती खाएं 

नाशपाती एक ऐसा फल है। जो फाइबर से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी मिलते हैं। इसमें पेक्टिन होता है। जो पेट को साफ करने में मदद करता है। इसका रोजाना सेवन करने से फ्लू का खतरा भी कम होता है और त्वचा में निखार आता है।

काली मिर्च का सेवन करें

pepper
Image Source : INSTAGRAM/ELEPHANTRUNK_KERALAकाली मिर्च

काली मिर्च हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका उपयोग आप विभिन्न प्रकार से कर सकते हैं। कुछ लोग इसका उपयोग काढ़े में तो कुछ चाय में, तो कोई सब्जियों में भी करता है। इससे सिर दर्द दूर होगा और इसकी चाय पीने से कफ़ भी दूर होता है।

हल्दी का सेवन करें 

हल्दी का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी गर्म होती है। इस कारण से सर्दी जुकाम आदि समस्याएं नहीं होती है। आप इसका सेवन गर्म दूध में मिलाकर कर सकते हैं।

बादाम का सेवन करें

बादाम में फेट कम होता है और प्रोटीन अधिक रहता है। इस कारण इसका सेवन हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह हमारी इम्युनिटी को स्ट्रांग करता है और हमारे दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है।

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

थायराइड मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है नारियल, इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल

यूरिक एसिड लेवल बढ़ने से शरीर में होती है ये समस्याएं, जानें लक्षण और बचाव के घरेलू तरीके

पेट की चर्बी कम करने के लिए इन 4 तरीकों करें कलौंजी का सेवन, नहीं करनी पड़ेगी डाइटिंग

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।