रात में क्यों बढ़ जाता है शुगर लेवल, जानें सोते समय कौन से लक्षण आते हैं नज़र और कैसे करें अपना बचाव?
रात में शुगर बढ़ने का कारण क्या है। क्या नींद के दौरान शरीर शुगर लेवल बढ़ा देता है। तो, आइए समझते हैं इस पूरे कंडीशन को कि क्यों रात के समय कुछ लोगों का शुगर लेवल बढ़ जाता है।
क्या आपको डायबिटीज है? अगर हां तो, आपने कई बार महसूस किया होगा कि रात के समय आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। लेकिन, सोचने वाली बात ये है कि रात में शुगर बढ़ने का कारण क्या है। क्या नींद के दौरान शरीर शुगर लेवल बढ़ा देता है। तो, आइए समझते हैं इस पूरे कंडीशन को कि क्यों रात के समय कुछ लोगों का शुगर लेवल बढ़ जाता है। अगर ऐसा हर रात हो रहा है तो इसका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। आइए, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।
रात में शुगर लेवल बढ़ने के कारण
रात में शुगर लेवल बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें इंसुलिन की कमी, रात में भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा, और रात में नींद की कमी शामिल हैं।
-
इंसुलिन की कमी: जब हम सोते हैं, तो शरीर कम इंसुलिन प्रोड्यूस करता है, जो रक्त शर्करा को कोशिकाओं में ले जाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। अगर शरीर इंसुलिन का ठीक से उपयोग नहीं कर पाता है, तो रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है।
-
रात में भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा: रात में अत्यधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन करने से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। रात में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे ग्लूकोज जल्दी बर्न नहीं होता है, और कार्बोहाइड्रेट को जल्दी से ग्लूकोज में बदला जाता है, जिससे रक्त शर्करा में अचानक वृद्धि होती है।
-
नींद की कमी: नींद की कमी इंसुलिन की संवेदनशीलता को कम कर सकती है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है।
-
रात में हार्मोनल परिवर्तन: रात में, शरीर में कोर्टिसोल जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है।
रात में शुगर बढ़ने से कैसे रोकें?
रात में शुगर बढ़ने से रोकने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। जैसे शाम 7 बजे के बाद खाना न खाएं। कैलोरी को कम करें और रात में हाई कैलोरी या कार्ब्स वाले फूड्स के सेवन से बचें। रात को सोने से पहले और खोने के बाद 30 मिनट वॉक करके सोने जाएं। कोशिश करें रात का खाना बिलकुल हल्का रखें। तो, इस प्रकार से रात में शुगर बैलेंस करने में ये तमाम टिप्स कारगर तरीके से काम कर सकते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
| ये भी पढ़ें: |
