12 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय खबरें-
भारत का भाग्य बदलना है तो बिहार का भाग्य बदलना होगा: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शनिवार को कहा कि 'शॉर्टकट' से विकास नहीं हो सकता। तत्कालीन आवश्यकता के साथ-साथ लंबे अरसे की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कोशिश करनी होगी। पटना में पटना उच्च न्यायालय के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होने के बाद मोदी हाजीपुर पहुंचे। आगे पढ़ें
आप की अदालत में बोले अनुपम खेर 'हां मैं मोदी का चमचा हूं'
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने निकट भविष्य में राजनीति में आने की तमाम संभावनाओं को खारिज कर दिया है। एक शो के दौरान उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने के बजाए वो अपनी आजादी को ज्यादा अहमियत देते हैं। अनुपम खेर ने यह बयान इंडिया टीवी के मशहूर शो “आप की अदालत” में दिया है, इसे रविवार रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा। आगे पढ़ें
भारतीय सेना सबसे प्रशंसित और सम्मानित संस्था: सेना प्रमुख दलबीर सिंह
सेना प्रमुख दलबीर सिंह ने आज कहा कि सेना देश में ‘सबसे अधिक प्रशंसित और सम्मानित संस्था’ है और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इसकी अहमियत को स्वीकारता है। चेन्नई में ‘ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी’ में पासिंग आउट परेड के निरीक्षण के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘भारतीय सेना की एक छवि है। हमारी सेना सबसे अधिक प्रशंसित और सम्मानित संस्था है। बाह्य एवं आंतरिक चुनौतियों से निपटने में हमने अनुकरणीय सेवा दी है।’
माल्या पर निगरानी नोटिस में बदलाव पर CBI ने मानी अपनी गलती
उद्योगपति विजय माल्या पर निगरानी नोटिस (लुकआउट सर्कुलर) में बदलाव की वजह से आलोचनाओं का सामना कर रही सीबीआई ने इस मामले में अपनी गलती मानी। CBI ने कहा कि आव्रजन ब्यूरो को भेजे गए नोटिस में माल्या को हिरासत में लेने की बात उसकी ओर से असावधानी की वजह से हुई। आगे पढ़ें
माल्या पर निगरानी नोटिस में बदलाव पर CBI ने मानी अपनी गलती
उद्योगपति विजय माल्या पर निगरानी नोटिस (लुकआउट सर्कुलर) में बदलाव की वजह से आलोचनाओं का सामना कर रही सीबीआई ने इस मामले में अपनी गलती मानी। CBI ने कहा कि आव्रजन ब्यूरो को भेजे गए नोटिस में माल्या को हिरासत में लेने की बात उसकी ओर से असावधानी की वजह से हुई। आगे पढ़ें
देश का बहुसंख्यक शांतिप्रिय, आग उगलने वालों पर लगाम लगाए सरकार: जमीयत
दादरी कांड, रोहित वेमुला और जेएनयू मामलों को लेकर छिड़ी हालिया बहस की पृष्ठभूमि में देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने आज कहा कि देश के बहुसंख्यक शांति चाहते हैं, लेकिन मुट्ठी भर लोग आग उगल रहे हैं जिन पर सरकार को लगाम लगानी चाहिए। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
दक्षिण सूडान में सैनिकों को वेतन के बदले रेप की इजाजत
संयुक्त राष्ट की एक रिपोर्ट में दक्षिण अफ्रीकी कंट्री सूडान के बारे में बहुत ही सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सूडान में सैनिकों को वेतन के रूप में महिलाओं और बच्चों के साथ रेप करने की छूट दी जाती है। आगे पढ़ें
उत्तर कोरिया ने दी दक्षिण कोरिया पर ऐहतियातन हमले की चेतावनी
उत्तर कोरिया ने कहा कि उसकी सेनाएं दक्षिण कोरिया पर ऐहतियातन हमले करने और उसे मुक्त कराने के लिए तैयार हैं। प्योंगयांग की यह चेतावनी दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सालाना संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर उत्तर कोरिया की नाराजगी के संदर्भ में है। सरकारी मीडिया के माध्यम से जारी किए गए एक बयान में उत्तर कोरिया की 'कोरियन पीपल्स आर्मी’ के जनरल स्टाफ ने कहा कि सेना की अग्रणी पंक्ति की यूनिटों को अगर लगता है कि अभ्यास कर रहे अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सैनिक उत्तर कोरिया पर अतिक्रमण की तैयारी कर रहे हैं तो वह पहले हमला करने के लिए तैयार हैं।
बिजनेस की खबरें-
BSE को IPO लाने के लिए सेबी से मिली मंजूरी, अगले 6-9 महीने में आएगा बाजार में
प्रमुख शेयर बाजार बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को अपनी बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक सेबी की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है और उसने कहा है कि उसका निर्गम अगले 6-9 महीने में आ सकता है। आगे पढ़ें
Mallya Effect: विलफुल डिफॉल्टर्स अब बाजार से नहीं जुटा पाएंगे पैसा, सेबी ने लगाया प्रतिबंध
जानबूझकर बैंक का कर्ज नहीं चुकाने वालों (विलफुल डिफॉल्टर्स) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बाजार नियामक संस्था सेबी ने ऐसे लोगों को स्टॉक तथा बांड के जरिये शेयर बाजार से धन जुटाने से प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
मलाइका ने नहीं मानी सलमान की बात, अरबाज से ले रही हैं तलाक!
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के अलग एक दूसरे से अलग होने की खबरें काफी लंबे समय से मीडिया में छाई हुई हैं। लेकिन अरबाज से सोशल मीडिया पर हमेशा ही इन खबरों से दूसरे रहने के लिए कहा और कुछ वक्त पहले इन दोनों को साथ में एक डिनर डेट पर भी देखा गया था। आगे पढ़ें
OMG! शाहरुख को सामने देख गिर पड़े रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा ही कुछ अनोखा करते रहते हैं और इस बार वह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के फैन बन गए हैं। दरअसल हुआ यह है कि रणवीर सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'फैन' के लिए प्रचार कर रहे हैं। 'बाजीराव मस्तानी' के कलाकार रणवीर ने डबस्मैश पर शाहरुख की इस फिल्म के 'जबरा फैन' गाने का एक वीडियो बनाकर इसे ट्विटर पर शेयर किया है। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
WORLD T20: भारत के लिए रवाना हुई पाकिस्तान टीम
वर्ल्ड T-20 क्रिकेट में पाकिस्तान के शामिल होने की अटकलों पर आखिरकार विराम लगाते हुए इस प्रतिस्पद्र्धा में हिस्सा लेने की खातिर पाक क्रिकेट टीम का 27 सदस्यीय दल भारत के लिए रवाना हो गया है। पाक क्रिकेट टीम अबु धाबी होते हुए कोलकाता पहुंचेगी। आगे पढ़ें
भारत-पाक मैच के विरोध में ATFI ने ईडन गार्डन्स की पिच खोदने की धमकी दी
भारत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खेलने का विरोध कर रहे भारतीय आतंकवाद रोधी मोर्चा (ATFI) ने ईडन गार्डन्स की पिच को खोदने की धमकी दी है जहां T-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है। आगे पढ़ें