1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-पाक मैच के विरोध में ATFI ने ईडन गार्डन्स की पिच खोदने की धमकी दी

भारत-पाक मैच के विरोध में ATFI ने ईडन गार्डन्स की पिच खोदने की धमकी दी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2016 07:58 am IST,  Updated : Mar 12, 2016 07:58 am IST

भारत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खेलने का विरोध कर रहे भारतीय आतंकवाद रोधी मोर्चा (ATFI) ने ईडन गार्डन्स की पिच को खोदने की धमकी दी है जहां T-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है।

india pak- India TV Hindi
india pak

कोलकाता: भारत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खेलने का विरोध कर रहे भारतीय आतंकवाद रोधी मोर्चा (ATFI) ने ईडन गार्डन्स की पिच को खोदने की धमकी दी है जहां T-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है।

ATFI ने मैच की मेजबानी के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पत्र लिखा है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश सांडिल्य ने एक विग्यप्ति में कहा है, पाकिस्तानियों की मेजबानी करना उन बहादुर सैनिकों का अपमान है जो हमलों के दौरान शहीद हो गये। हम लोगों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को मैच की सुरक्षा समेत अन्य इंतजाम करने की इजाजत नहीं देने का आग्रह करते हुए पत्र लिखा है।

पाक सरकार ने टीम को दिखाई हरी झंडी

विश्व टी20 में पाकिस्तान टीम के प्रतिनिधित्व को लेकर अनिश्चितता समाप्त हो गई जब मेजबान देश से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद पाक क्रिकेट टीम को सरकार ने भारत जाने की स्वीकृति दे दी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान के साथ लंबी बैठक के बाद कहा कि सरकार ने टीम को भारत भेजने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल