16 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय खबरें-
पेट्रोल 3.07 रुपए और डीजल 1.90 रुपए महंगा, नई दरें आधी रात से लागू
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की घोषणा की है। पेट्रोल की कीमत 3.07 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 1.90 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। आगे पढ़ें
बाहरी लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे: JNU रिपोर्ट
NU विश्वविद्यालय की एक उच्च स्तरीय जांच समिति ने कहा है कि विश्वविद्यालय के विवादास्पद कार्यक्रम में भारत को रगड़ा दो रगड़ा और पाकिस्तान जिंदाबाद समेत भड़काउ नारे बाहरी लोगों के एक समूह ने लगाए थे। आगे पढ़ें
Video: सड़क पर नेशनल प्लेयर का मर्डर, बदमाशों ने 30 सेकंड में मारी 3 गोली
राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी की रोहतक के रिठाल गांव में हथियारों से लैस दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी लेकिन घटनास्थल के समीप एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या की तस्वीरें कैद हो गई। आगे पढ़ें
TMC सांसदों के स्टिंग मामले की जांच आचार समिति के हवाले
तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों को कथित तौर पर एक स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत लेते हुए देखे जाने के मुद्दे को लोकसभा अध्यक्ष ने आज जांच के लिए आचार समिति को भेज दिया। लालकृष्ण आडवाणी की अध्यक्षता वाली समिति आरोपों के मामले में अध्ययन करेगी और जांच करेगी। आगे पढ़ें
'भारत माता की जय' बोलना राष्ट्रवाद की एकमात्र परिभाषा हो: अनुपम खेर
हिन्दी सिने जगत के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने 'भारत माता की जय' बोलने को लेकर छिड़े विवाद के बीच कहा कि भारत में रहने वालों के लिए 'भारत माता की जय' बोलना राष्ट्रवाद की एकमात्र परिभाषा होनी चाहिए। अनुपम ने एक ट्वीट में कहा, "भारतवासियों के लिए राष्ट्रवाद की एक मात्र परिभाषा 'भारत माता की जय' बोलना होना चाहिए।" आगे पढ़ें
जादू टोने के नाम पर झारखंड में 127 महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या
सरकार ने आज राज्यसभा में कहा कि 2012-14 के बीच झारखंड में 127 महिलाओं को जादू टोने के आरोप में पीट पीटकर मार डाला गया। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
अशिष्ट और विभाजनकारी बयानबयाजी से अमेरिका की छवि को हो रहा है नुकसान: ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर की गई अशिष्ट और विभाजनकारी बयानबाजी की आज कड़ी निंदा की एवं आगाह किया कि इससे अमेरिका की छवि को नुकसान हो रहा है। आगे पढ़ें
पाकिस्तान के पेशावर में बस में ब्लास्ट, 16 की मौत
पाकिस्तान के पेशावर शहर में सरकारी कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस में आज शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य लोग घायल हो गये। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
वैष्णों देवी मंदिर में कल से मिलेगा Free WiFi, BSNL लॉन्च करेगी सर्विस
सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) गुरुवार से माता वैष्णों देवी श्राइन पर वाईफाई सेवा शुरू करने जा रही है। आगे पढ़ें
रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन बाइक पेश की, कीमत 1.55 लाख रुपए
खास वर्ग के लिए बाइक बनाने वाली रॉयल एनफील्ड ने सभी स्थानों पर चलने वाली 411 सीसी की बाइक हिमालयन पेश की है। इसकी महाराष्ट्र शोरूम में कीमत 1.55 लाख रुपए है। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
कंगना ने रितिक को भेजे 1439 ईमेल, सुपरहीरो ने नहीं दिया कोई जवाब
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच बढ़ता विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले इन दोनों सितारों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजा था और अब खबर आ रही है कि कंगना उन्हें हर रोज 50 ईमेल भेज रही थीं जिनकी संख्या अब तक 1439 हो चुकी हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रितिक कंगना को बीमार बता चुके हैं। आगे पढ़ें
'भाभी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' को कानूनी नोटिस
एंडटीवी के चर्चित हास्य धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं!' की निर्माता कंपनी एडिट द्वितीय ने धारावाहिक की मुख्य कलाकार शिल्पा शिंदे को एक कानूनी नोटिस भेजा है। उन आरोप लगाया गया है कि शिल्पा ने धारावाहिक के लिए शूटिंग करनी बंद कर दी है और किसी अन्य प्रोजेक्ट से जुड़ गई हैं। एडिट द्वितीय के प्रमुख बेनफेर कोहली का कहना है कि शिल्पा ने बार-बार कांट्रेक्ट का उल्लंघन किया है। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
World T20: अफरीदी के आलराउंड प्रदर्शन से पाक की बड़ी जीत
कप्तान शाहिद अफरीदी ने तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद दो विकेट भी चटकाए जिससे पाकिस्तान ने आईसीसी विश्व टी20 के सुपर 10 के ग्रुप दो मैच में बुधवार को यहां बांग्लादेश को 55 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की। आगे पढ़ें
World T20: पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर छाया शाहरुख़ का जादू
क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान का मुक़ाबला किसी जंग से कम नहीं होता और एशिया कप के बाद, जहां भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था, दोनों मुल्क़ों के लोग बेसब्री से 19 मार्च का इंतज़ार कर रहे हैं जब दोनों टीमें टी20 विश्व कप में फिर आमने सामने होंगी। आगे पढ़ें