1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'भारत माता की जय' बोलना राष्ट्रवाद की एकमात्र परिभाषा हो: अनुपम खेर

'भारत माता की जय' बोलना राष्ट्रवाद की एकमात्र परिभाषा हो: अनुपम खेर

 Written By: IANS
 Published : Mar 16, 2016 02:31 pm IST,  Updated : Mar 16, 2016 02:31 pm IST

अनुपम खेर ने एक ट्वीट में कहा, "भारतवासियों के लिए राष्ट्रवाद की एक मात्र परिभाषा 'भारत माता की जय' बोलना होना चाहिए।"

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

नई दिल्ली: हिन्दी सिने जगत के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने 'भारत माता की जय' बोलने को लेकर छिड़े विवाद के बीच कहा कि भारत में रहने वालों के लिए 'भारत माता की जय' बोलना राष्ट्रवाद की एकमात्र परिभाषा होनी चाहिए। अनुपम ने एक ट्वीट में कहा, "भारतवासियों के लिए राष्ट्रवाद की एक मात्र परिभाषा 'भारत माता की जय' बोलना होना चाहिए।"

उनका यह ट्वीट ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के उस हालिया बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत का जिक्र करते हुए कहा था कि यदि उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया जाएगा, तो भी वह 'भारत माता की जय' नहीं बोलेंगे।

इससे पहले आरएसएस प्रमुख ने कहा था कि नई पीढ़ी को भारत मात की जय बोलना सिखाने की आवश्यकता है।

यह मामला मंगलवार को एक बार फिर उस समय गर्माया था, जब राज्यसभा सांसद व गीतकार जावेद अख्तर ने ओवैसी का नाम लिए बगैर कहा था कि उन्हें नहीं पता कि 'भारत माता की जय' कहना उनका कर्तव्य है या नहीं, पर यह उनका अधिकार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत