1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डिक्की में 50 हजार रख झालमुड़ी खाने चला गया शख्स, इतने में चोरों ने साफ कर दिया हाथ; CCTV में कैद हुई वारदात

डिक्की में 50 हजार रख झालमुड़ी खाने चला गया शख्स, इतने में चोरों ने साफ कर दिया हाथ; CCTV में कैद हुई वारदात

 Written By: Vinay Trivedi @JournoVinay
 Published : Aug 01, 2026 10:51 pm IST,  Updated : Aug 01, 2026 10:51 pm IST

बलांगीर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डिक्की में पैसे रखकर जितनी देर के लिए शख्स झालमुड़ी खाने गया, इतने में चोरों ने पैसे पर हाथ साफ कर दिया।

Bolangir bike dickey theft- India TV Hindi
बलांगीर में बाइक की डिक्की से पैसे चोरी हो गए। Image Source : REPORTERS INPUT

ओडिशा के बलांगीर जिले के कांटाबांजी शहर में बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक से पैसे निकालने के बाद पीड़ित कुछ देर के लिए झालमुड़ी खाने रुके थे। इसी दौरान, बदमाश लुटेरों ने बाइक की डिक्की का लॉक तोड़कर पैसे निकाले और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

बैंक से निकालकर डिक्की में रखे थे रुपये

जानकारी के मुताबिक, तुरेकेला ब्लॉक के कुईबाहल गांव के त्रिवेणी स्वयं सहायता समूह के सदस्य अपने समूह के पैसे निकालने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कांटाबांजी शाखा पहुंचे थे। वहां से उन्होंने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले और रकम को बाइक की डिक्की में रख दिया।

झालमुड़ी खाने गए और इतने चोरी हो गए पैसे

इसके बाद वे कांटाबांजी शहर के दो नंबर रोड पर झालमुड़ी खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान, दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने मास्टर चाबी की मदद से बाइक की डिक्की खोली, उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाले और तुरंत वहां से फरार हो गए।

बैंक से ही चोर कर रहे थे पीड़ित का पीछा

बताया जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान करने में जुटी पुलिस

प्राथमिक जांच के अनुसार, पुलिस को शक है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गंजाम जिले के हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से जांच जारी है। घटना की शिकायत मिलने के बाद कांटाबांजी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। इससे पहले ओडिशा के बालेश्वर में थार से आए चोरों ने गाड़ी में ATM बांधा और उखाड़कर घसीटते उसे ले गए। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया था।

(इनपुट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- फॉरेस्ट रेंजर के ठिकाने पर रेड, 4 मंजिला मकान, कैश-गहने, देखें क्या-क्या बरामद हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत