नई दिल्ली: सरकार ने आज राज्यसभा में कहा कि 2012-14 के बीच झारखंड में 127 महिलाओं को जादू टोने के आरोप में पीट पीटकर मार डाला गया।
गृह राज्यमंत्री हरिभाई परथीभाई चौधरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकडों के अनुसार झारखंड में वर्ष 2012, 2013 एवं 2014 में जादू टोने के आरोप में हत्या के क्रमश: 26, 54 एवं 47 मामले प्रकाश में आए।
उन्होंने कहा कि जादू टोने से संबंधित अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक बनाने के लिए प्रिंट एवं दृश्य मीडिया के जरिये जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं और लोगों को शिक्षित करने में विभिन्न एनजीओ की मदद की जाती है।