1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘अंगूरी भाभी’ को मिला कानूनी नोटिस

‘अंगूरी भाभी’ को मिला कानूनी नोटिस

 Published : Mar 16, 2016 02:32 pm IST,  Updated : Mar 16, 2016 02:34 pm IST

एंडटीवी के चर्चित हास्य धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं!' की निर्माता कंपनी एडिट द्वितीय ने धारावाहिक की मुख्य कलाकार शिल्पा शिंदे को एक कानूनी नोटिस भेजा है।

shilpa shinde- India TV Hindi
shilpa shinde

मुंबई: एंडटीवी के चर्चित हास्य धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं!' की निर्माता कंपनी एडिट द्वितीय ने धारावाहिक की मुख्य कलाकार शिल्पा शिंदे को एक कानूनी नोटिस भेजा है। उन आरोप लगाया गया है कि शिल्पा ने धारावाहिक के लिए शूटिंग करनी बंद कर दी है और किसी अन्य प्रोजेक्ट से जुड़ गई हैं। एडिट द्वितीय के प्रमुख बेनफेर कोहली का कहना है कि शिल्पा ने बार-बार कांट्रेक्ट का उल्लंघन किया है।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: फिर हंसाने आ गए कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

कोहली ने कहा, "वह लगातार कांट्रेक्ट तोड़ने वालों में से हैं, इसलिए हमने उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा है। हम उनके खिलाफ जरूरी कदम उठाएंगे, जो हमारी वकीलों की टीम ने हमें बताए हैं।"

शिल्पा शिंदे 'एंड टेलीविजन' के धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं!' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर रातोंरात मशहूर हुई हैं। उनके शो छोड़ने की खबरें तो लंबे समय से मीडिया में छाई हुई हैं। अब शिल्पा ने एक इंटरव्यू में शो को बीच में ही छोड़ देने का कारण बताया है, उनका दावा है कि प्रोडक्शन हाउस ने उनसे 'कठपुतली' की तरह काम कराया और उनके साथ एक विशेष कांट्रेक्ट करना चाहता है। शिल्पा ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी सेट पर काम करने को लेकर नखरे नहीं किए।

खबरों की मानें तो शिल्पा का कहना है कि शो में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन को पर्सनल फैशन डिजाइनर दिया गया है। जबकि शिल्पा को अपनी छोटी-छोटी बातों के लिए भी प्रोडूसर के पास जाना पड़ता है।

वहीं, मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि शिल्पा 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ने जा रही हैं। 'भाभी जी घर पर हैं!' के निर्माता के अनुसार, शिल्पा का ऐसा करना 'कांट्रेक्ट का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है।'

अगली स्लाइड में पढ़े कौन निभाएंगी अंगूरी भाभी का किरदार:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन