1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: फिर हंसाने आ गए कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

VIDEO: फिर हंसाने आ गए कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

 Published : Mar 01, 2016 07:18 pm IST,  Updated : Mar 01, 2016 07:20 pm IST

कलर्स चैनल का लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' बंद होने के बाद इसके प्रशंसकों को काफी निराशा हुई थी, लेकिन अब कॉमेडी किंग कपिल शार्मा अपनी पूरी टीम के साथ दोबारा से अपने फैंस को हंसाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

नई दिल्ली: कलर्स चैनल का लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' बंद होने के बाद इसके प्रशंसकों को काफी निराशा हुई थी, लेकिन अब कॉमेडी किंग कपिल शार्मा अपनी पूरी टीम के साथ दोबारा से अपने फैंस को हंसाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। शो का पहला प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है। इस 45 सेकण्ड के प्रोमो में कपिल, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, अली अज़गर, सुमोना चक्रवर्ती के साथ ब्लैक सूट पहने नजर आ रहे हैं। सभी एयरपोर्ट के रनवे पर वॉक करते दिख रहे हैं। ये लोग सामने खड़े हैलिकॉप्टर की ओर बढ़ते हैं तभी बीच में एक ऑटो आकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू आते है और मजेदार अंदाज में इन्हें कहते हैं "तुम लोग ऑटो से आओ मैं हैलिकॉप्टर में आता हूं।"

इसे भी पढ़े:- तो क्या इंसिक्योरिटी की वजह से 'कॉमेडी नाइट्स' से दूर हुए कपिल!

कपिल और उनकी टीम का यह नया शो 23 अप्रैल के लॉन्च किया जाएगा। यह शनिवार और रविवार रात 9 बजे सोनी चैनल पर प्रसारित होगा। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को कृष्णा अभिषेक के शो 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' ने रिप्लेस किया था। हालांकि उनके इस शो को दर्शकों से उतनी सरहाना हासिल नहीं हो पाई जितनी कपिल के शो के शो को मिली थी। इसके अलावा कृष्णा का एक और शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' भी कलर्स चैनल पर ही प्रसारित किया जाता है।

कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का आखिरी एपिसोड जनवरी में प्रसारित किया गया था सिर्फ हिन्दुस्तान में ही नहीं पाकिस्तान में भी उनके शो को पसंद किया जा रहा था। कपिल के साथ उनकी टीम के सभी कलाकारों ने भी दर्शकों को खूब हंसाया है।

इस शो से कपील शर्मा को एक नई पहचान मिली थी। इसी शो के दौरान कपिल को फिल्मों में डेब्यू करने का मौका मिला। इस शो के सिर्फ दर्शक ही दिवाने नहीं है, पूरा बॉलीवुड भी कपिल के शो को पसंद करता था। अमिताभ से लेकर शाहरुख तक सभी इस शो के काय़ल थे। बॉलीवुड का हर स्टार कपिल के शो में अपनी फिल्म को प्रमोट करना चाहता था। लेकिन शो के खत्म होने के बाद लोगों को काफी दुख हुआ था।

अगली स्लाइड में शो का प्रोमो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन