1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो क्या इंसिक्योरिटी की वजह से 'कॉमेडी नाइट्स' से दूर हुए कपिल!

तो क्या इंसिक्योरिटी की वजह से 'कॉमेडी नाइट्स' से दूर हुए कपिल!

 Published : Feb 01, 2016 07:24 pm IST,  Updated : Feb 01, 2016 07:25 pm IST

कलर्स चैनल के लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' बंद हो चुका है लेकिन कपिल के शो के बंद होने का सही कारण अभी तक अंधेरे में है।

kapil- India TV Hindi
kapil

मुंबई: कलर्स चैनल के लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' बंद हो चुका है लेकिन कपिल के शो के बंद होने का सही कारण अभी तक अंधेरे में है। हालांकि कपिल के शो को ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ से रिप्लेस कर दिया गया है जिसके होस्ट कृष्णा अभिषेक बने हैं।

इसे भी पढ़े:- 'कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल' आज कहेगा अलविदा

31 जनवरी को ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ प्रसारित किया गया था जिसमें कृष्णा ने कपिल का खुलकर मजाक उड़ाते हुए कई चौंकाने वाली बाते कही थीं। जो उनकी और कपिल के बीच की खटास को साबित करती है। खबरों की मानें तो कपिल के शो को छोड़ने के बहुत से कारण बताए जा रहे है लेकिन यह कारण पूर्ण रुप से स्पष्ट नहीं है।

एक बेबसाइट की खबरों के अनुसार कृष्णा ने कपिल को लेकर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि, “कपिल को हमेशा से इंसिक्योरिटी रही है। कलर्स ने ही कपिल को कामयाबी दिलाई है। कलर्स ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ को अच्छी तरह से चला रहा था। लेकिन ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ के आते ही कपिल को परेशानी होनी शुरु हो गई।“

“कपिल को ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में बड़े स्टार्स के आने से परेशीनी थी। उनको तब भी इंसिक्योरिटी महसूस हुई थी जब गुत्थी (सुनील ग्रोवर) की पॉपुलरिटी बढ़ गई थी। सोचिए जब गु्त्थी ने शो से बाहर होकर कलर्स को छोड़ा तो दूसरी जगह उनका शो भी नहीं चल पीया तो कपिल को तो कलर्स ने एक ब्रांड बनाया है।“

कृष्णा ने यह भी कहा कि, “आप अपना शो अपने दम पर चलाओ  हम अपना शो अपने दम पर चलाएंगे, आखिर क्यों कपिल मेरे साथ एक कड़ी टक्कर नहीं कर पाए? वो भाग क्यों खड़े हुए?  उन्हें मुझसे इतनी इंसिक्योरिटी क्यों महसूस हुई? वह वाकई बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं। मुझे ऐसा लगता है कि वह एक बार फिर वापसी करेंगे और जमकर टक्कर देंगे।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन