1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल' आज कहेगा अलविदा

'कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल' आज कहेगा अलविदा

 Published : Jan 17, 2016 02:13 pm IST,  Updated : Jan 17, 2016 03:37 pm IST

टीवी के सबसे चर्चित शो कॉमिडी नाइट्स विद कपिल का 17 जनवरी को अखिरी शो टेलिकास्ट होगा। सिर्फ हिन्दुस्तान में ही नहीं पाकिस्तान में भी इस शो को पसंद किया जा रहा था।

sunil grover- India TV Hindi
sunil grover

टीवी के सबसे चर्चित शो 'कॉमिडी नाइट्स विद कपिल' का 17 जनवरी को अखिरी शो टेलिकास्ट होगा। सिर्फ हिन्दुस्तान में ही नहीं पाकिस्तान में भी इस शो को पसंद किया जा रहा था। कपिल के साथ उनकी टीम के सभी कलाकारों ने भी दर्शकों को खूब हंसाया है। रविवार को इस शो का अंतिम एपिसोड देखने को मिलेगा, जिसमें अक्षय कुमार अपनी फिल्म एयरलिफ्ट का प्रमोशन करते हुए नज़र आएगे। कपिल के शो ने पूरे देश में धमाल मचाया है।

इसे भी पढ़े:-किकू शारदा विवाद पर क्‍या कहा कॉमेडी के उस्‍ताद कपिल ने? जानिए

 कपिल के इसी शो कॉमिडी नाइट्स विद कपिल ने कपील शर्मा को एक नई पहचान दिलाई है। इसी शो के दौरान कपिल को फिल्मों में डेब्यु करने का मौका मिला । कपिल की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म किस किस को प्यार करु ने भी पर्दे पर अच्छा बिजनेस किया था।

कपिल के साथ अब बहुत से डायरेक्टर काम करना चाहते है। कपिल के इस शो के सिर्फ दर्शक ही दिवाने नहीं है, पूरा बॉलीवुड भी कपिल के शो को पसंद करता है। अमिताभ से लेकर शाहरुख तक सभी इस शो के काय़ल है। बॉलीवुड का हर स्टार कपिल के शो में अपनी फिल्म को प्रमोट करने की इच्छा रखता है।

 इस शो के बंद होने की अटकले तो पिछले साल से ही थी और अखिरकार शो के  अलविदा कहने का समय आ गया है। खबरों की माने तो शो के बंद होने की वजय कपिल की चैनल से नाराज़गी बताई जा रही है।

 कपिल अपने अखिरी शो में दर्शकों का शुक्रिया करते हुए नज़र आएगे। हालांकि कपिल के अखिरी शो का विडियो वायरल हो चुका है जिसमें 'कॉमिडी नाइट्स विद कपिल' के टीम के सारे कलाकार बहुत ही भावुक नज़र आ रहे है। गुत्थी का किरदार निभा रहे सुनील ग्रोवर तो शो के दौरान ही रो पड़े। दर्शकों ने गुत्थी सहित सभी कलाकारों को सराहा है। कपिल के शो ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है, जिसको लेकर दर्शक भी भावुक होते नज़र आ रहे है।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन