1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किकू शारदा विवाद पर क्‍या कहा कॉमेडी के उस्‍ताद कपिल ने? जानिए

किकू शारदा विवाद पर क्‍या कहा कॉमेडी के उस्‍ताद कपिल ने? जानिए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2016 02:09 pm IST,  Updated : Jan 19, 2016 03:25 pm IST

टीवी अभिनेता और जाने-माने कॉमेडियन कीकू शारदा उर्फ पलक और लच्छा को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की नकल करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

kapil-ram rahim-kiku sharda- India TV Hindi
kapil-ram rahim-kiku sharda

मुंबई: टीवी अभिनेता और जाने-माने कॉमेडियन कीकू शारदा उर्फ पलक और लच्छा को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की नकल करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आपको बता दें कि कीकू ने शो के एक एपिसोड के दौरान ‘एमएसजी-2’  के एक सीन पर गलत तरीके से कॉमेडी की थी जिस पर गुरमीत राम रहीम के भक्तों की भावनाएं आहत हो गई थीं।

किकु शारदा के को धारा '295 ए' के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

कपिल ने चुप्‍पी तोड़ी,बाबा राम रहीम से की अपील

कलर्स के रियलिटी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से मसहूर हुए किकु शारदा के ऊपर दर्ज हुए केस पर शो में अहम भूमिक निभा रहे कपिल शर्मा ने आख़िरकार चुप्पी तोड़ ही दी।

कपिल शर्मा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा की "मेरा संत गुरुमीत राम रहीम सिंह जी 'इंसान' से एक निवेदन है कि इस मसले में मीडिया के सामने आए और एक कलाकार जो दुनिया में सिर्फ खुशी बढ़ाने का काम कर रहा है, उसके हक में खड़े होकर पूरी दुनिया में इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश करें। आओ साथ मिलकर शांति और खुशी के लिए काम करें।"

फिलहाल देश में सबसे अधिक इस मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया में किकू शारदा टॉप ट्रेंड में शामिल हो चुके हैं।

सुनील पॉल किकू शारदा की गिरफ़्तारी से निराश:-

कपिल की तरह ही हास्य कलाकार सुनील पॉल किकु शारदा की गिरफ़्तारी से बेहद निराश है। उन्होंने कहा की ''कॉमेडियन बिरादरी इस गिरफ़्तारी से बेहद निराश है। हम एकदूसरे को फोन कर रहे हैं। हम सब आपस में बात कर रहे है की क्या हम सब आतंकवादी हैं जो हमारी कॉमेडी को सजा मिल रही हैं। हमारी बिरादरी को धक्का लगा हैं। कॉमेडी से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।''

अगली स्लाइड में देखिये राजू श्रीवास्तव का विवादित बयान:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन