29 फरवरी 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय खबरें-
Budget 2016: किसान और आम आदमी पर फोकस, क्या है बजट की बड़ी घोषणाएं?
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट सोमवार को संसद में पेश किया। जेटली ने बजट में आम लोगों से लेकर किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की है। सरकार ने मध्यम वग्र और अमीरों पर इंफ्रास्ट्रक्चर सेस, कृषि कल्याण सेस लगाकर उनकी जेब पर कैंची चलाई है। आगे पढ़ें
3 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, 1.47 रुपए बढ़े डीजल के दाम
देश का केंद्रीय बजट पेश होने के बाद आज शाम पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपए की कमी और डीजल के दाम में 1.47 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। गौरतलब है कि बीते दो महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में परिवर्तन हो चुका है। आगे पढ़ें
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला-कॉल ड्रॉप पर देना होगा मोबाइल कंपनियो को मुआवजा
कॉल ड्रॉप पर कंपनियों की एक महत्वूपर्ण याचिका को खारिज करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि अगर कॉल ड्रॉप होती हैं तो मोबाइल कंपनियों को मुआवजा देना होगा। आगे पढ़ें
जेटली के बजट पर खड़गे बोले, ‘ये तो अमीरों का बजट है’
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट सोमवार को संसद में पेश किया। जेटली ने बजट में आम लोगों से लेकर किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की है। बजट पेश करने के बाद इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष ने इसे बेहतरीन बजट बताया जबकि विपक्ष ने दिशाहीन करार दिया। वहीं कॉर्पोरेट जगत ने संभल कर प्रतिक्रिया है। आगे पढ़ें
मुरथल गैंगरेप पीड़िता की मां ने कहा, '17 साल से रेप केस दर्ज करवा रही है मेरी बेटी'
सोनीपत के मुरथल गैंगरेप मामले में उठ रहे सवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहे है। विवादों में रहे इस मामले में कल एक महिला ने 22 फरवरी को मुरथल में उसके साथ गैंगरेप होने का मामला दर्ज करवाया जिसमे महिला में जाट आंदोलन के दौरान रात समय 7 लोगो दवारा गैंगरेप करने की बात कही। आगे पढ़ें
पंजाब में CM अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला
पंजाब के लुधियाना में सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि मुख्यमंत्री इस हमले में बाल-बाल बचे हैं। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
पाकिस्तानी गवर्नर के हत्यारे को दी गई फांसी, इस्लामी कट्टरपंथियों ने किए प्रदर्शन
पाकिस्तान के विवादास्पद ईश निंदा कानूनों में बदलाव की मांग करने वाले पंजाब के गवर्नर सलमान तासीर की हत्या के दोषी पूर्व पुलिस कमांडो मुमताज कादरी को आज तड़के रावलपिंडी जेल में फांसी दे दी गई। इस्लामी कट्टरपंथियों ने फांसी के विरोध में देशभर में प्रदर्शन किए और इसे काला दिवस करार दिया। आगे पढ़ें
क्या नवाज़ शरीफ़ ने लादेन से पैसे लेकर बेनज़ीर के ख़िलाफ चुनाव लड़ा था!
पाकिस्तान में प्रकाशित एक किताब में दावा किया गया है कि मौजूदा प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने बेनज़ीर भुट्टो के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने के लिए अल क़ायदा प्रमुख चीफ ओसामा बिन लादेन से पैसे लिए थे। यह दावा 'खालिद ख्वाजा: शहीद-ए-अमन' में किया गया है जिसकी लेखिका शमामा ख़ालिद हैं जो पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी आईएसआई के एक पूर्व अफ़सर ख़ालिद ख्वाजा की पत्नी हैं। आगे पढ़ें
बगदाद के बाजार में IS की बमबारी, मरने वालों की संख्या 73 हुई
इस्लामिक समूह द्वारा इराक के पूर्वी बगदाद में एक बाजार पर लगातार बमबारी से मरने वालों की संख्या आज 73 हो गई। पुलिस के दो अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कई लोगों की मौत रात में हो गई जबकि 112 व्यक्ति अस्पताल में हैं। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
Budget 2016: आम आदमी और किसान पर फोकस, अमीरों की जेब पर चली कैंची
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट सोमवार को संसद में पेश किया। बजट में वित्त मंत्री ने आम लोगों से लेकर किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। आगे पढ़ें
FREEDOM 251: ग्राहकों को फोन मिलने के बाद ही पैसा लेगी रिंगिंग बेल्स, बुकिंग अमाउंट लौटाना किया शुरू
महज 251 रुपए में स्मार्टफोन देने का वादा करने वाली नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स ने ग्राहकों के पैसे वापस करने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने अपने दावों के नकारात्मक आकलनों को देखते हुए यह फैसला किया है। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
OSCARS 2016: ये है अवार्ड जीतने वालों की पूरी लिस्ट
88वें ऑस्कर सेरेमनी में भारतीयों की मौजूदगी को बखूबी सराहा गया। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर पुरस्कार समारोह में लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुरीद द्वारा डिजाइन किया गया सफेद रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहने नजर्र आइं। प्रियंका ने इस समारोह की मेजबानी भी की। आगे पढ़ें
OSCARS 2016: लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद की पोशाक पहनकर प्रियंका ने बिखेरा जलवा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर पुरस्कार समारोह में लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुरीद द्वारा डिजाइन किया गया सफेद रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहने नजर्र आइं। प्रियंका ने इस समारोह की मेजबानी भी की। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
Asia Cup: श्रीलंका के खिलाफ भिडंत से पहले चोटों ने बढ़ाई भारत की चिंता
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे अहम खिलाडि़यों की चोटों से जुड़ी चिंताओं के बावजूद भारत सोमवार को यहां एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के राउंड रोबिन मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। आगे पढ़ें
खली ने लिया बदला, ब्रॉडी, मैक्स और अपोलो को किया चित
विदेशी रेसलर्स से फाइट में जख्मी हुए खली ने रविवार को 'द ग्रेट खली रिटर्न्स मेगा शो' टाइटल अपने नाम कर लिया। उन्होंने दो मिनट में कनाडा के पहलवानों को हरा दिया। बता दें कि इस फाइट से पहले विशेष पूजा में उन्होंने कहा था, "28 फरवरी को विदेशी रेसलर को पीटकर बदला लूंगा। मैं सिर के बदले सिर फोड़ूंगा और खून के बदले खून निकालूंगा। आगे पढ़ें