1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुरथल गैंगरेप पीड़िता की मां ने कहा, '17 साल से रेप केस दर्ज करवा रही है मेरी बेटी'

मुरथल गैंगरेप पीड़िता की मां ने कहा, '17 साल से रेप केस दर्ज करवा रही है मेरी बेटी'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 29, 2016 05:33 pm IST,  Updated : Feb 29, 2016 05:43 pm IST

नई दिल्ली: सोनीपत के मुरथल गैंगरेप मामले में उठ रहे सवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहे है। विवादों में रहे इस मामले में कल एक महिला ने 22 फरवरी को मुरथल में उसके

murthal- India TV Hindi
murthal

नई दिल्ली: सोनीपत के मुरथल गैंगरेप मामले में उठ रहे सवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहे है। विवादों में रहे इस मामले में कल एक महिला ने  22 फरवरी को मुरथल में उसके साथ गैंगरेप होने का मामला दर्ज करवाया जिसमे महिला में जाट आंदोलन के दौरान रात समय 7 लोगो दवारा गैंगरेप करने की बात कही।

इसी मामले में आज महिला के ससुराल सोनीपत के जठेड़ी गांव में पंचायत हुई जिसमे खुद को रेप पीड़ित बताने वाली महिला की मां और बहन ने कहा कि वह 17 साल से रेप और अपहरण के मामले दर्ज करवाती आ रही है जिनकी एफआईआर की कॉपी भी मीडिया के हवाले कर दी गई है।

मुरथल में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान महिला ने 7 लोगो पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया है जिसमे महिला ने अपने ससुर, जेठ और देवर पर भी आरोप लगाया है जिसके बाद महिला के ससुराल जठेड़ी गांव में लोगो ने पंचायत की और महिला की मां और बहन ने पंचायत में आकर कहा कि साल 1999 से महिला रेप, अपहरण और मारपीट के कई मामले अलग-अलग थानो में दर्ज करवा चुकी है।

रेप का मामला दर्ज करवाने वाली महिला की मां ने कहा कि उसकी बेटी ने कई लोगो को बर्बाद किया है। जठेड़ी गांव के पंचायत की लोगों ने कहा कि महिला ने पैसे और जमीन को लेकर अपने ससुराल के लोगो के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज करवाए है जिन्हे जांच के बाद कोर्ट और पुलिस ने ख़ारिज कर दिया था ऐसे में महिला ने ये मामला दर्ज करवा पूरे प्रदेश की बदनामी की है। गांववालों ने कहा कि गांव के लोग सीएम से मिलकर महिला के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की बात करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत