1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 8 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

8 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

indiatv- India TV Hindi
indiatv

राष्ट्रीय खबरें-

EPF निकालने पर नहीं लगेगा टैक्‍स, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

चौरतरफा दबाव के बाद सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि कोष निकालने पर टैक्स लगाने के प्रस्ताव को वापस लेने की घोषणा की है। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली मंगलवार को लोकसभा में EPF पर टैक्‍स प्रस्ताव को वापस लेने का एलान किया। आगे पढ़ें

आर्ट ऑफ लिविंग के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर एनजीटी ने केंद्र से पूछे कई सवाल

श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन से जुड़े इस कार्यक्रम का विरोध करने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को कोई फैसला नहीं हो सका है। इस मामले पर एनजीटी ने जल संसाधन मंत्रालय और केंद्र सरकार से तीखे सवाल भी पूछे हैं। मंत्रालयों को इन सवालों के जवाब बुधवार को होने वाली सुनवाई के दौरान देने होंगे। गौरतलब है कि एनजीटी ने इस विवाद पर दिल्ली सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण और ऑर्ट ऑफ लिविंग के गुरु श्री श्री रविशंकर को 11 फरवरी को नोटिस जारी किया था। आगे पढ़ें

विजय माल्या को भारत छोड़ने से रोकने के लिए SC में याचिका दायर

सुप्रिम कोर्ट ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के 17 बैंकों के कंसोर्टियम द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जता दी जिसमें उद्योगपति विजय माल्या को भारत छोड़ने से रोकने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की गई है। आगे पढ़ें

महिला आरक्षण विधेयक पर सोनिया ने कहा हमें हमारा हक चाहिए

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बहुप्रतीक्षित महिला आरक्षण विधेयक को जल्द पारित किए जाने की मांग करते हुए कड़े शब्दों में सरकार से कहा, हमें हमारा जायज हक दो। आगे पढ़ें

महिला फाइटर पायलटों का पहला बैच जून में शामिल किया जाएगा : वायुसेना प्रमुख

तीन कैडेट वाला महिला लड़ाकू पायलटों का पहला बैच 18 जून को भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाएगा। एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने कहा कि तीन महिला प्रशिक्षु अधिकारियों ने लड़ाकू भूमिका में शामिल किए जाने की इच्छा व्यक्त की है। राहा ने कहा, 'हमने 1991 में महिलाओं को पायलटों के रूप में शामिल किया था, लेकिन यह केवल हेलीकॉप्टर और परिवहन (विमानों) के लिए किया गया था। मैं महिलाओं को फाइटर पायलटों के रूप में शामिल करने के आईएएफ के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए रक्षा मंत्रालय का शुक्रिया करना चाहूंगा। जल्द ही 18 जून को वायुसेना में महिला फाइटर पायलट होंगी।'

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

चीन ने उत्तर कोरिया से कहा, परमाणु हथियारों को कोई समर्थन नहीं

उत्तर कोरिया के प्रति नाराजगी को दुर्लभ रूप से सार्वजनिक करते हुए चीन ने आज कहा कि वह परमाणु हथियार और मिसाइल हासिल करने के उसके सहयोगी के प्रयास का समर्थन नहीं करेगा लेकिन कोरियाई प्रायद्वीप में युद्ध की स्थिति में सुरक्षा मदद करेगा। आगे पढ़ें

USCIRF को वीजा नहीं देने के भारत के फैसले पर अमेरिका निराश

अमेरिका ने कहा है कि वह विश्वभर में धार्मिक स्वंतत्रता के उल्लंघन की समीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमेरिकी धार्मिक आयोग के सदस्यों को वीजा नहीं देने के भारत के निर्णय से निराश है। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

Compact & Powerful: मारुति ने लॉन्‍च की कॉम्‍पेक्‍ट SUV विटारा ब्रेज़ा, कीमत 6.99 लाख से शुरू

मारुति सुजु़की बुधवार को अपनी कॉम्‍पेक्‍ट SUV विटारा ब्रेजा को लॉन्‍च कर दिया। इसकी कीमत 6.99 लाख रुपए से 9.68 लाख रुपए रखी गई है। इसकी डिलिवरी 21 मार्च से शुरू होगी। यह कार 0 से 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार 13.3 सेकेंड में हासिल कर लेगी। आगे पढ़ें

New Galaxy: सैमसंग ने लॉन्‍च किए गैलेक्‍सी S7 और S7 Edge, कीमत 48,900 और 56,900 रुपए

भारत में सैमसंग की गैलेक्‍सी सीरीज के नए स्‍मार्टफोन S7 और S7 एज इंतजार खत्‍म हो गया है। मंगलवार को कंपनी ने ये दोनों फोन भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिए। सैमसंग गैलेक्सी एस7 की कीमत 48,900 रुपये रखी गई है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

नया आशियाना ढूंढते हुए फोटोग्राफर्स पर भड़क पड़ीं कैटरीना

अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस बार वह अपने घर को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार कैटरीना को हाल ही में अपनी मैनेजर रेशमा शट्टी के साथ बांद्रा में नया घर ढूंढते हुए देखा गया है। आगे पढ़ें

केआरके के भद्दे कमेंट पर ये क्या किया आलिया ने!

कमाल राशिद खान (केआरके) हमेशा ही कुछ ऐसा बोल देते हैं जिसके कारण वह सुर्खियों में छा जाते हैं। हाल ही में उन्होंने महेश भट्ट की लाडली आलिया भट्ट के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया था जिसके कारण वह अचानक से ही चर्चा का विषय बन गए थे। लेकिन अब आलिया ने उनके भद्दे कमेंट पर करारा जवाब दिया है। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

VIDEO: शारापोवा पर अस्थाई प्रतिबंध, NIKE ने भी किया किनारा

पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मारिया शारापोवा ने आज खुलासा किया कि वह आस्ट्रेलियाई ओपन में एक डोप टेस्ट में नाकाम रही उन पर फिलहाल अस्थाई प्रतिबंध लगाया गया है, यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय टेनिस संघ ने लगाया है। आगे पढ़ें

World T20: दिग्गज क्रिकेटरों ने बताया भारत को ख़िताब का प्रबल दावेदार

कपिल देव, सौरव गांगुली, वसीम अकरम और इंजमाम उल हक जैसे अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटरों ने भारत को विश्व टी20 खिताब का प्रबल दावेदार बताया। आगे पढ़ें

World T20: पाकिस्तान टीम में पैदा हुए मतभेद

आईसीसी विश्व टी20 से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी और मुख्य कोच वकार यूनिस के बीच मतभेद सामने आ गये हैं। आगे पढ़ें

Latest India News