1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नया आशियाना ढूंढते हुए फोटोग्राफर्स पर भड़क पड़ीं कैटरीना

नया आशियाना ढूंढते हुए फोटोग्राफर्स पर भड़क पड़ीं कैटरीना

 Published : Mar 08, 2016 02:05 pm IST,  Updated : Mar 08, 2016 02:09 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ पिछले दिनों रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। कुछ वक्त से जहां एक तरफ इन खबरों पर लगाम लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

katrina- India TV Hindi
katrina

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ पिछले दिनों रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। कुछ वक्त से जहां एक तरफ इन खबरों पर लगाम लगता हुआ दिखाई दे रहा था तो अब वहीं एक बार फिर से कैट चर्चा में आ गई हैं। इस बार वह अपने घर को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार कैटरीना को हाल ही में अपनी मैनेजर रेशमा शट्टी के साथ बांद्रा में नया घर ढूंढते हुए देखा गया है।

इसे भी पढ़े:-

कैट को वहां देखते ही कुछ फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने के लिए उन्हें फॉलो करने लगे। खबरों की मानें तो उन्होंने वहां कैट से कोई सवाल भी नहीं पूछा था, लेकिन फिर भी उन्हें यह बात इतनी बुरी लग गई कि वह उन फोटोग्राफर्स पर भड़क पड़ीं। उन्होंने फोटोग्राफर्स को खूब मीडिया खरी खोटी सुनाई साथ उन्होंने इस बात की धमकी भी दे डाली कि अलग उन्होंने उनका पीछा करना बंद नहीं किया तो वह पुलिस में उनकी शिकायत दर्ज करवा देंगी। इसके बाद अपनी कार में बैठकर वहां से चली गईं।

खबरों के अनुसार रणबीर और कैटरीन ब्रेकअप से पहले कार्टर रोड पर स्थित एक अपार्टमेंट में पिछले 6 महीने से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह थे, लेकिन एक दूसरे से अलग होने के बाद ये रणबीर अपनी मां के पास वापस चले गए थे वहीं दूसरी और कैट भी गुलदेव नगर में स्थित एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन इस घर में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है इसलिए अब वह अपने लिए एक नया आशियाना तलाश रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन